रीवा में लोकायुक्त ने चचाई चौकी प्रभारी एएसआई और उसके ड्राइवर को 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस दर्ज।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
पुलिसकर्मियों की करतूत ने विभाग की छवि फिर धूमिल की है। लोकायुक्त ने सेमरिया थाना अंतर्गत चचाई चौकी प्रभारी एएसआई और उनके ड्राइवर को 30 हजार रुपए लेते ट्रैप किया है। यह राशि मारपीट की शिकायत में समझौता कराने के बदले मांगी गई थी। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त कार्यालय में ग्राम पोस्ट चचाई निवासी 60 वर्षीय शिवकुमार कोल पिता हरछाती कोल ने एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उसकी बहू श्रीमती मालती कोल का झगड़ा पड़ोस में रहने वाले छोटू कोल की पत्नी से हुआ था। छोटू कोल की पत्नी ने चचाई चौकी मे शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि पुत्र पुष्पेन्द्र कोल ने उसके साथ मारपीट की और गलत काम किया। शिकायत के बाद चौकी चचाई के स्टाफ ने घर पर पहुंच कर पुत्र पुष्पेन्द्र कोल के संबंध में पूछताछ की। साथ ही शिवकुमार कोल को चौकी बुलाया गया। चौकी प्रभारी से मिलने का दबाव बनाया गया। चौकी प्रभारी से जब शिवकुमार कोल ने मुलाकात की तो शिकायत में समझौता के बदले 1 लाख रुपए की मांग की गई।
एएसआई ने रुपए लेने ड्राइवर को भेजा
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त एसपी सुनील कुमार पाटीदार ने मामले की सत्यता का पता लगाया। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग करना सही पाया गया। इसके बाद शुक्रवार को एसपी लोकायुक्त ने चौकी प्रभारी और चालक को रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। टीम तैयार की और शिकायतकर्ता के साथ बताए गए पते पर भेजा गया। आरोपी सहायक उप निरीक्षक रामपाल दाहिया चौकी प्रभारी चचाई ने अपने ड्राइवर अंकुर कुशवाहा को शिकायतकर्ता से रुपए लेने के लिए कहा। अंकुर ने उसे चौकी चचाई मोड़ स्थित मोहम्मद इस्लाम के घर का चौगान के पास बुलाया। वहीं पर 30 हजार रुपए लिए। रुपए लेने के बाद लोकायुक्त की टीम ने रेड मार दी। मौके से ड्राइवर अंकुर कुमार पिता विद्याधर उम्र 30 वर्ष निवासी टोल प्लाजा के पास डाढ़ मोहल्ला सेमरिया और रामपाल दाहिया सहायक उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी चचाई सेमरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली गई। इस ट्रेप कार्रवाई में ट्रेपकर्ता अधिकारी के रूप में प्रवीण सिंह परिहार उपपुलिस अधीक्षक, ट्रैप दल के सदस्य उपेन्द्र दुबे निरीक्षक, 2 शासकीय गवाह और 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।