रीवा नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महामृत्युंजय एवं गांधी काम्पलेक्स की दुकानों को किराए पर देने का मूल्य तय किया गया, साथ ही पीएम आवास योजना के तहत 108 नए हितग्राहियों की सूची भी अनुमोदित हुई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर पालिक निगम रीवा के मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर अजय मिश्रा बाबा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य मौजूद रहे। जिसमें कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि शहर के महामृत्युंमजय काम्पलेक्स एवं गांधी काम्पलेक्स की दुकानों को किराये पर दिया जायेगा, इसका मूल्य निर्धारित कर दिया गया है।
बैठक में नगर पालिक निगम रीवा के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी संवर्ग के पदों की पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किये जाने की अनुमति दी गई। दीपक पटेल तत्कालीन उपायुक्त की चिकित्सा प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी गई। साथ ही नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आवंटित दुकान/शोरूम के सामने अतिक्रमण/सामग्री रखने, विक्रय करने, आवागमन बाधित करने के कारण आवंटन निरस्त करने का निर्णय लिया गया। गांधी काम्पलेक्स, सी-ब्लाक में स्वंय वित्तीय योजना अन्तर्गत निर्माणाधीन दुकानों का आरक्षित मूल्य निर्धारण किया गया। साथ ही नवीन आवासीय परियोजना में प्रथम चरण मार्केट काम्पलेक्स की छत को सम्मिलित कर विकास हेतु ईओआई आमंत्रित करने की अनुमति दी गई। बैठक में काउंसलि के सदस्य नीतू अशोक पटेल, धनेन्द्र सिंह बघेल, रमा दुबे, रवि तिवारी, मनीष नामदेव, गुलाम अहमद, गायत्री लखन खण्डेलवाल, सूफिया सहफूज खान, आरती बक्सरिया उपस्थित रहें।
108 नए हितग्राहियों की सूची अनुमोदित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत एसएएफ साइड पर अर्धनिर्मित 384 एलआईजी (32ब्लाक) भवनों की निविदा शर्तों में संशोधन कर निविदा आमंत्रण अनुमति दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अन्तर्गत नवीन 32 पात्र हितग्राहियों की सूची का अनुमोदित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 बीएलसी घटक अन्तर्गत 108 नये पात्र हितग्राहियों की सूची का अनुमोदित की गई। टी.एम.एच.-20 चैन माउंटिग जे.सी.बी. का किराया दर निर्धारण किया गया। नगर पालिक निगम रीवा सीमा से बाहर सेप्टिक टैंक सफाई कार्य के दर निर्धारण किया गया।
महापुरुषों के नाम से होंगी सड़कें
नगर निगम रीवा क्षेत्रान्तर्गत स्वामी विवेकानन्द, महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव, सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा अन्य महापुरूषों के नाम पर सड़क का नामकरण किये जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। रीवा शहर में 14 स्थानों पर पी.पी.पी. मॉडल आधारित स्मार्ट टायलेट के निर्माण एवं रखरखाव के पुनरीक्षित योजना पर निर्णय लिया गया। कोठी कम्पाउंड रीवा में सुव्यवस्थित फूड जोन,चैपाटी निर्माण योजना पर विचार किया गया। निराला नगर रीवा में प्रधानमंत्री आवास (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ए.एच.पी. योजना क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई। नगर पालिक निगम रीवा में जल प्रदाय एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं के लिए उपभोक्ता प्रभार की दरों का पुनर्निर्धारण किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।