रीवा के मिनर्वा अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा। परिजनों का आरोप – ऑपरेशन के बाद मरीज को मृत बताने में देरी की गई और 20 लाख रुपये वसूले गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

हाइलाइट्स
मिनर्वा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
परिजनों का आरोप – डॉक्टरों ने मौत छुपाकर 20 लाख रुपये वसूले।
हंगामे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू।
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के जय स्तंभ चौक में स्थित मिनर्वा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप था कि आॅपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन बिल बढ़ाने के लिये परिजनों को जानकारी नहीं दिया। मंगलवार की रात उसे मृत बता कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने करीब 20 लाख रुपये परिजनों से ले लिये। हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये संजय गांधी अस्पताल भेजा। वहीं परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को सिंगरौली स्थित एनटीपीसी के रिटायर्ड इंजीनियर सतना निवासी संपत लाल वर्मा को पैरालाइज की शिकायत होने पर उपचार के लिए मिनर्वा अस्पताल भर्ती कराया गया था। तकरीबन एक माह तक चले उपचार के उपरांत मंगलवार की देर रात भर्ती मरीज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पुत्री सहित परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद डॉक्टरो ने तकरीबन 2 बजे अचानक से आॅपरेशन करने की सलाह दी। तुरंत आॅपरेशन ना करने पर मरीज की मौत हो जाने का हवाला भी दिया। डॉक्टरों की बात से परिजन इस कदर डरे कि उन्होंने तुरंत आॅपरेशन के लिए हां कर दी। आॅपरेशन के बाद मरीज को होश नहीं आया। परिजनों की माने तो आॅपरेशन के बाद से मरीज पूरी तरह से अनकॉन्शिस था, उसके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई हरकत नहीं हो रही थी। बावजूद इसके डॉक्टर सुधार होने की बात करते रहे। परिजनों ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों से उन्हें मरीज के मौत हो जाने की आशंका सता रही थी। वह डॉक्टर से बार-बार मरीज का हाल जानने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर मरीज को पूरी तरह से ठीक बताते रहे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब उन्हें मरीज की मौत का संदेह बढ़ा तो उन्होंने दूसरी अस्पताल ले जाने की जिद कर डाली, ऐसे में सबसे पहले तो अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से बिल से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कारये और बाद में मरीज को मृत घोषित करते हुए परिजनों को अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। परिजनों की माने तो उपचार में तकरीबन 20 लाख रुपयों का बिल बनाया गया है। बहरहाल परिजनों के इस आरोप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में डीएसपी स्तर के 65 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) और एसडीओपी की नई पदस्थापना की गई है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।