रीवा जिले के समान थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गड़रिया मोड़ के पास कार सवार तीन तस्करों को पकड़ा। उनके पास से 4 लाख रुपये मूल्य की 1920 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे की यह खेप उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लाई गई थी और रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में डिलीवरी होनी थी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मेडिकल नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत समान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। बीती रात गड़रिया मोड़ के पास घेराबंदी कर कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 लाख रुपये कीमत की 1920 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं नशे की खेप के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई से नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गड़रिया मोड़ के पास कार क्रमांक डीएल बीसीएक्स 5145 में अवैध नशे की खेप लोड है। मौके पर तीन तस्कर मौजूद हैं, जो किसी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम बना कर मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान तीनों कार सवार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार की तलाशी ली गई तो 1920 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 86 हजार रुपये आकी गई है। आरोपियों को पकड़ कर थाना ले जाया गया। जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आनंद विश्वकर्मा पुत्र अजय विश्वकर्मा 22 वर्ष निवासी मातेश्वरी आईटीआई कॉलेज के आगे इटौरा थाना विश्वविद्यालय, सुशील माझी पुत्र स्व. अनंतलाल 22 वर्ष निवासी डीह थाना सोहागी एवं कृष्ण्म प्रताप सिंह पुत्र भैरवनाथ सिंह 26 वर्ष निवासी रामगढ़ चहनिया थाना बलुआ जिला चंदौली उत्तर प्रदेश हाल मुकाम इटौरा बताया है। तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
आनंद पर 6 और सुशील पर दर्ज हैं 2 प्रकरण
पुलिस ने पकड़े गये तस्करों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला है। जिसमें सामने आया है कि तस्कर आनंत विश्वकर्मा पर पूर्व से 6 प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज है। वहीं सुशील माझी पर 2 अपराध दर्ज हैं। पहला अपराध उसके खिलाफ सोहागी थाना में वर्ष 2024 में एनडीपीएस का ही दर्ज हुआ था। जबकि तीसरे आरोपी कृष्णम सिंह के संबंध में जांच की जा रही है। इसके लिये यूपी पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
कबाड़ी मोहल्ले में होनी थी डिलीवरी
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशीली सिरप की खेप तस्करों ने उत्तर प्रदेश के वराणसी से खरीदी थी, जिसकी डिलीवरी शहर के कबाड़ी मोहल्ला समेत अन्य स्थानों में करनी थी। पुलिस अब पूरी चेन को तोड़ने की कवायद में जुट गई है। यानी सप्लायर और डिलीवरी लेने वाले दोनों की तलाश चल रही है।
बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गड़रिया मोड़ के पास तीन तस्कर कार में नशीली सिरप की खेप लेकर खड़े हैं। जिसके बाद समान थाना प्रभारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस ने रेड करते हुये कार समेत तीन तस्करों को पकड़ा है। जिनके पास से 1920 शीशी नशीली सिरप मिली है।
-राजीव पाठक, सीएसपी रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।