रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोनीकला गांव के जंगल में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। गायत्री देवी पांडेय की धारदार हथियार से हत्या की गई है और रेप की आशंका जताई जा रही है।

रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के तराई अंचल में स्थित अतरैला थाना क्षेत्र के कोनीकला गांव के समीप जंगल में एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या की है। वहीं रेप की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतरैला थाना प्रभारी समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गये। घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिये एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्रित किया, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। मृतिका की पहचान गांव की रहने वाली गायत्री देवी पाण्डेय पत्नी आनंद पाण्डेय के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि महिला मंगलवार की शाम से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। इस दौरान बुधवार की सुबह उसका शव गांव से लगे जंगल में एक नाले में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।
एफएसएल टीम की जांच में सामने आया है कि महिला के गले और पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं महिला के कपड़े भी उतरे हुये थे, जिससे रेप की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
डॉग स्क्वाड की ली गई मदद
इधर घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को घटना से अवगत कराया। जिनके निर्देश पर जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को भेजा गया था। डॉग स्क्वाड ने अहम सुराग एकत्रित किया है। वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी घटना स्थल समेत शव का परीक्षण किया है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
संदेहियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने बताया है कि पुलिस ने इस मामले में कई संदेहियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों का दावा है कि इन्हीं संदेहियों ने ही किसी विवाद को लेकर महिला की हत्या की है और उसके शव को जंगल में एक नाले में ठिकाने लगा दिया है। फिलहाल पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही हत्याकांड का पुलिस खुलासा कर सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।