रीवा में सीवर लाइन कार्य के चलते नया बस स्टैंड–बाणसागर रोड पर घंटों जाम लग रहा है, जिससे एम्बुलेंस, मरीज और आम नागरिक गंभीर संकट में हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
एक तरफ जहां सीवर लाइन का काम करने वाली कंपनी ने शहर को बदसूरत कर दिया है, वहीं मुख्य मार्गों में लगने वाले जाम से आम लोगों के अलावा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली एम्बुलेंस भी प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में जाम से निजात के लिए रूट डायवर्ट करने की आवश्यकता है। हम बात कर रहे हैं नया बस स्टैण्ड से सीधी एवं शहडोल जाने वाली बाणसागर रोड की सड़क का, जहां जेसीबी द्वारा सड़क के किनारे होने वाली खोदाई के चलते दो-दो घंटे तक जाम लगा रहता है। खास बात यह है कि इसी रोड में कई निजी अस्पतालें भी संचालित हैं, जहां पर सीरियस मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में एम्बुलेंस चालकों को मशक्कत करनी पड़ती है। बस स्टैण्ड से सीधी एवं शहडोल जाने वाली बसों का संचालन भी इसी मार्ग से होता है। ऐसी स्थिति में जाम लगना आम बात है। यह बात अलग है कि बसों का संचालन अन्य मार्ग से भी किया जा सकता है परंतु जिम्मेदारों ने यह ठान लिया है कि शहडोल एवं सीधी की बसें इसी मार्ग से जाएंगी। नए बस स्टैण्ड से अगर रूट डायवर्ट कर रिंग रोड से बसों का संचालन कर दिया जाए तो जाम से निजात मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, नागौद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा
जब गंभीर मरीज की अटक गई थी सांसें
पीटीएस चौराहा से नया बस स्टैण्ड तक चार-चार निजी अस्पताल हैं जो तकरीबन सौ बेड तक की बनाई गई हैं। ऐसे मरीज जिन्हें निजी अस्पताल में अपना उपचार कराना होता है, जाम की वजह से वह सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। कुछ ऐसा ही वाकया 24 घंटे पहले का है जब एक गंभीर मरीज की सांसें अटक गई थीं। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक सीरियस मरीज जिसे ब्रेन में क्लाटिंग की वजह से रीवा हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, उस दौरान मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस जाम में एक घंटे तक फंसी रही। हालत यह हुई कि जहां मरीज को तुरंत पहुंचना चाहिए वह एक घंटे की देरी से पहुंचा और क्लाटिंग ज्यादा बढ़ जाने की वजह से उसे वेंटीलेटर में रखना पड़ा।
यह भी पढ़ें: सिर्फ चार घंटे बिजली, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण, खेती-पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित
प्रशासन के पास नहीं है कोई प्लानिंग, कैसे निपटेंगे आपात स्थिति से
शहर में कहीं पर भी दो मिनट के अंदर जाम लग जाना अब यहां की नियति सी बन चुकी है। जगह चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हो या फिर किसी मोहल्ले की मुख्य सड़क, हर जगह जाम लगना आम हो चुका है। चिरहुला मार्ग, समान मार्ग, सिरमौर चौराहा, अस्पताल चौराहा, अमहिया, गल्ला मण्डी, धोबिया टंकी, स्टेचू चौक, खन्ना चौराहा, संजय नगर चौक, ढेकहा तिराहा, पुराना बस स्टैण्ड मार्ग जाम का सेंटर बने हुए हैं। जबकि देखा जाए तो शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर तथा रिंग रोड जैसी सुविधाएं मौजूद हैं लेकिन जिला प्रशासन व यातायात पुलिस की लापरवाही तथा किसी भी तरह का प्लान न होने की वजह का खामियाजा आम जनता, मरीजों व स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। यहां सबसे महत्वपूर्ण विषय यह है कि जब शहर के भीतर कोई आपात स्थिति निर्मित हो जाएगी तो उस सूरत में परिस्थितियों से निपटने के लिए क्या विकल्प होना चाहिए इस मुद्दे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।