छतरपुर में फरहान निज़ामी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर RSS पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

छतरपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरहान निज़ामी के रूप में हुई है, जिसने बुधवार सुबह बाबूलाल चतुर्वेदी स्टेडियम के पास एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह संघ के कार्यकर्ताओं पर चप्पल से हमला करने की बात कहता सुनाई दे रहा है।
फरहान निज़ामी ने यह विवादित वीडियो अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। वीडियो में वह कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए RSS को "गधों का झुंड" बता रहा है और उन पर देश की आज़ादी की लड़ाई में योगदान न देने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में फरहान यह कहते हुए सुना जा सकता है:
"आरएसएस गधों का झुंड है। मुझे यह समझ नहीं आता इन लोगों ने देश के लिए किया ही क्या है, न इन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी। वक्त आने दो, नाम और निशान मिटा दिया जाएगा।"
एक अन्य फुटेज में, स्टेडियम के पास संघ की शाखा को देखकर वह 'आरएसएस की गैंग' बोलकर उन्हें चप्पल मारने की बात कह रहा था।
यह वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और RSS के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुँचे। VHP के विभागीय मंत्री प्रखर भट्ट ने बताया कि सुबह स्टेडियम में संघ की श्री राम तरुण व्यवसाई शाखा चल रही थी, जब फरहान निज़ामी ने आकर संगठन के लोगों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी फरहान निज़ामी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (2023, 296, 353(2)) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि संघ के प्रति विरोध, अपमानजनक और अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।