राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक जबलपुर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक शुरू। मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले और 407 कार्यकर्ता शताब्दी समारोहों, 'पंच परिवर्तन' और आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं।

जबलपुर में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक.
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाली यह एक नवंबर को समाप्त होगी। इसमें सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित देशभर के शीर्ष संघ पदाधिकारी शामिल हुए हैं।
जबलपुर के विजन नगर स्थित कचनार सिटी में शुरू हुई यह बैठक संघ की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श का प्रमुख मंच है। संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश के बाद मनाए जाने वाले शताब्दी समारोहों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, अक्टूबर 2026 तक चलने वाली "पंच परिवर्तन" जैसी प्रमुख पहल और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर भी मंथन होना है।
बैठक में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसरों को विशेष रूप से याद करने और इससे संबंधित कार्यक्रमों पर भी विचार किया जाएगा।

गुरुवार सुबह 9 बजे सरसंघचालक मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ बैठक की शुरुआत हुई। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सह-सरकार्यवाह, अखिल भारतीय अधिकारी, 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और विभिन्न समविचारी संगठनों के प्रमुख सहित 46 प्रांतों के कार्यवाह और प्रचारक उपस्थित हैं। पूरे देश से 407 कार्यकर्ता इस मंथन में शामिल हुए हैं।
आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। बैठक की शुरुआत में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, फिल्म अभिनेता असरानी सहित कुल 207 दिवंगत प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, हिंदुत्व के विस्तार और "पंच परिवर्तन" को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देश भर में एक लाख से ज़्यादा हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। ये सम्मेलन स्थानीय स्तर पर बस्तियों और मोहल्लों में आयोजित किए जाएंगे, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन की पहुँच बढ़ेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।