शान, कुमार सानू और देवऋषि के संगीत से सजी 'सदानीरा' डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला नदियों की पौराणिक गाथाओं और मानवीय संबंधों को एक नए अनुभव के साथ पेश कर रही है। जानें कैसे AI विजुअल्स और भावपूर्ण गीत इसे बनाते हैं खास।
By: Ajay Tiwari
Jun 29, 20254:17 PM
7
0

सदानीरा', वीर भारत न्यास के बैनर तले बनी एक अनूठी डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला है, जो भारतीय नदियों की कहानियों को संगीत और आधुनिक तकनीक के साथ दर्शकों के सामने ला रही है। श्रीराम तिवारी की परिकल्पना और साधना पांडे द्वारा लिखित यह श्रृंखला, पारंपरिक डॉक्यूमेंट्री से हटकर सूचना की बजाय अनुभव पर जोर देती है, ताकि दर्शक हर दृश्य को सिर्फ देखें नहीं, बल्कि महसूस करें।
'सदानीरा' के संगीत पक्ष को बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने अपनी आवाज़ दी है:
बॉलीवुड गायक शान ने अपनी मधुर आवाज़ से एक आध्यात्मिक सुर छेड़ा है।
दूसरा प्रमुख गीत 'सम्मान' पद्म श्री कुमार सानू ने गाया है। यह गीत जल की स्त्री शक्ति को नमन करता है, जिसके बोल देवऋषि और आईएएस अधिकारी पी. नरहरि ने मिलकर लिखे हैं।
इसके अलावा, दो अन्य गीत, 'पानी पानी' और 'पानी बरसे', स्वयं देवऋषि ने संगीतबद्ध, लिखा और गाया है। इन गीतों में नदियों के साथ मानवीय संबंध और संवेदना को गहराई से रेखांकित किया गया है। देवऋषि के स्वर और संगीत संयोजन में ये गीत एक भावनात्मक पुल बनाते हैं, जो दर्शक को नदी से जोड़ देते हैं।
श्रृंखला की सिनेमैटोग्राफी भी ध्यान खींचती है। छायाकार मधुसूदन कोटा ने नदियों को जीवंत रूप में कैमरे में कैद किया है, जबकि व्योमकेश पांडे द्वारा तैयार किए गए AI विजुअल्स नदियों की पौराणिक गाथाओं को एक नया और अनूठा रूप देते हैं। ये AI-संशोधित विज़ुअल्स पौराणिक कथाओं को आधुनिक दृश्य माध्यम से जोड़ते हैं, हालांकि कुछ दृश्य अति-डिजिटल प्रतीत हो सकते हैं, परंतु उनका भावनात्मक प्रभाव बना रहता है।
देवऋषि का मानना है कि "नदियां केवल बहती नहीं, बोलती भी हैं।" 'सदानीरा' के माध्यम से वे यही संवाद दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। यह श्रृंखला आने वाले हफ्तों में गंगा, यमुना, नर्मदा, सरस्वती, गोदावरी, क्षिप्रा और कावेरी जैसी भारत की प्रमुख नदियों की कहानियों को दर्शाएगी।
इस सीरीज़ की सबसे बड़ी सफलता यह है कि यह धर्म, प्रकृति और कला को एक साथ लाकर एक ऐसा माध्यम बनती है जो शिक्षाप्रद भी है और सौंदर्यात्मक भी है। यह दर्शकों को नदियों के महत्व और उनसे जुड़े गहरे भावनात्मक अनुभवों से जोड़ने का एक नया तरीका प्रस्तुत करती है।

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी स्मृति के पिता की खराब तबीयत के चलते स्थगित कर दी गई है। सांगली में प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके थे, जहां स्मृति ने पलाश के लिए स्पेशल डांस किया था।
By: Ajay Tiwari
Nov 23, 20254:37 PM

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की 'मस्ती 4' ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ कमाए। जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन, फिल्म का बजट और हिट होने के लिए ज़रूरी कमाई।
By: Ajay Tiwari
Nov 22, 20254:27 PM

सलमान खान, सनी देओल की आगामी फिल्म 'गबरू' में 17 साल बाद कैमियो करते दिखेंगे। जानें कब रिलीज होगी फिल्म और दोनों सुपरस्टार्स की दोस्ती से जुड़ी खास बातें।
By: Ajay Tiwari
Nov 21, 20255:36 PM

आज थाईलैंड के बैंकॉक में 2025 की मिस यूनिवर्स का फिनाले हो रहा है, जो भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। मिस मेक्सिको को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है। इसके साथ ही चौथा उपविजेता-कोटे डी आइवर फर्स्ट रनरअप थाईलैंड, सेकेंड रनरअप वेनेजुएला और थर्ड रनरअप फिलीपींस रहा।
By: Arvind Mishra
Nov 21, 202510:20 AM

बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में कॉमेडियन प्रणीत मोरे के भाई ने धमाकेदार एंट्री ली। उन्होंने मजाक-मजाक में फरहाना और तान्या मित्तल को किया टारगेट, घर में मची खलबली।
By: Ajay Tiwari
Nov 20, 20254:09 PM
