मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन के दूसरे सोमवार को इस यात्रा में शामिल होकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और स्वयं दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में सहभागिता की।
स्लीमनाबाद की 11.952 किलोमीटर लंबी बरगी टनल का निर्माण पूरा हुआ। इससे सतना सहित पांच जिलों के 1,012 गांवों और 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि को नर्मदा का सिंचाई जल उपलब्ध होगा।
सतना में बरगी नहर परियोजना तेजी से अंतिम चरण में पहुंच रही है। सांसद गणेश सिंह ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर भू-अर्जन, मुआवजा, एनएच क्रॉसिंग सहित सभी बाधाएं जल्द दूर कर किसानों तक नर्मदा जल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरदार सरोवर परियोजना के भुगतान समझौते पर मोहन सरकार को घेरा। 7,669 करोड़ के दावे को छोड़ने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
Indore News: इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर सिमरोल के पास नर्मदा-क्षिप्रा लिंक प्रोजेक्ट की पाइपलाइन फटने से हड़कंप मच गया। बंदर के कारण ट्रिपिंग होने से बढ़ा बैकप्रेशर, कई फीट ऊपर उठा पानी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कटनी के स्लीमनाबाद स्थित बरगी बांध दांई तट टनल परियोजना में अब केवल 119 मीटर कार्य बचा है। सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण कर बताया कि अक्टूबर 2026 तक नर्मदा जल सतना, मैहर और रीवा के किसानों तक पहुंचेगा।
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के जल संकट को लेकर विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बाणसागर, नर्मदा परियोजना और नए बांधों की प्रगति पर चर्चा करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।
मध्यप्रदेश के पिपरिया में 13 वर्षीय सत्यम ठाकुर ने अद्भुत साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया। घायल होने के बावजूद सत्यम ने तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे पीछे धकेल दिया और अपनी जान बचाई। Suggested URL (English)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्मदा प्रदूषण मामले में सख्त रुख अपनाया है। नदी में मिलने वाले दूषित नालों पर एसटीपी लगाने और मॉनिटरिंग कमेटी के गठन के सुझावों पर अगली सुनवाई 12 मई को होगी।






















