Indore News: इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर सिमरोल के पास नर्मदा-क्षिप्रा लिंक प्रोजेक्ट की पाइपलाइन फटने से हड़कंप मच गया। बंदर के कारण ट्रिपिंग होने से बढ़ा बैकप्रेशर, कई फीट ऊपर उठा पानी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिमरोल के पास भेरूघाट स्थित बाबा ढाबा क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला। यहाँ नर्मदा-क्षिप्रा लिंक योजना की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन में पानी का दबाव इतना अधिक था कि सैकड़ों फीट की ऊंचाई तक पानी का तेज फव्वारा उठने लगा। घटनास्थल के ठीक पास से हाईटेंशन विद्युत लाइन का टावर गुजर रहा था, जिससे इलाके में करंट फैलने का डर पैदा हो गया। एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों ने तुरंत हाईवे के दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया, जिससे नेशनल हाईवे पर कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
नर्मदा घाटी विकास विभाग (NVDA) के एसडीओ के.एल. निशोद ने घटना की असल वजह बताते हुए कहा कि एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक ट्रिप हो गया था। इसके कारण पानी की सभी विद्युत मोटरें एक साथ बंद हो गईं और पंपिंग रुक गई। पंपिंग बंद होते ही भेरूघाट की चढ़ाई पर मौजूद पानी तेजी से वापस लौटने लगा। इस बैकप्रेशर (दबाव) की वजह से पाइपलाइन के मेंटेनेंस गेट (मरम्मत वाले ढक्कन) की वेल्डिंग उखड़ गई और पानी फव्वारे की तरह आसमान की तरफ छूटने लगा। सूचना मिलते ही सभी पंप पूरी तरह बंद कर दिए गए और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई बनाए रखने के लिए पाइपलाइन में लगातार हाई प्रेशर से पानी छोड़ा जा रहा था। पाइपलाइन फटने के बाद तेज बहाव का पानी हाईवे से होते हुए आसपास के कुछ घरों में घुस गया। अचानक आए इस पानी के कारण लोगों के घरों में रखे टीवी, फ्रिज और अन्य कीमती घरेलू सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, मुस्तैदी के चलते किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हादसे के बाद जनता में पानी के संकट को लेकर चिंता बनी हुई थी। इस पर स्थिति साफ करते हुए जल संसाधन समिति के प्रभारी अभिषेक शर्मा 'बबलू' ने बताया कि यह पाइपलाइन मुख्य रूप से कृषि और सिंचाई परियोजना से जुड़ी हुई है। इसके फूटने से इंदौर शहर की घरेलू पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इसलिए नागरिकों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।