स्लीमनाबाद की 11.952 किलोमीटर लंबी बरगी टनल का निर्माण पूरा हुआ। इससे सतना सहित पांच जिलों के 1,012 गांवों और 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि को नर्मदा का सिंचाई जल उपलब्ध होगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वर्ष 2008 में स्लीमनाबाद में टनल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो 17 जुलाई को 11.952 किलोमीटर टनल का कार्य पूरा हो गया। इससे सतना सहित पांच जिलों में इसका पानी जाना है। लगभग 1,012 गांव लाभांन्वित होंगे और 1 लाख 85 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, सतना जिले की 1 लाख 04 हजार 970 हेक्टेयर भूमि, मैहर जिले की 54 हजार 227 हेक्टेयर भूमि कुल गांव सतना/मैहर के 855, कटनी जिले के 21 हजार 823 हेक्टेयर भूमि और गांव 127, पन्ना जिले के 448 हैक्टेयर भूमि और 4 गांव, रीवा जिले के 3 हजार 084 हेक्टेयर भूमि और गांव 26 हंै जो नर्मदा के जल से सिंचित होगा। सांसद श्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इतने अवरोध इस टनल को बनाने में आए।
हर पंद्रह दिन में किया निरीक्षण
सांसद ने कहा कि कई बार लगा कि काम अब आगे नहीं बढ़ पाएगा, मैं निरंतर हर 15 दिन में खुद जाकर निरीक्षण करता रहा, हर अवरोध से सरकार को अवगत कराता रहा। अंतत: भरपूर सहयोग मिलने के बाद यह काम हो पाया है, अब नर्मदा मैया का अमृत जल सतना जिले के किसानों के खेत में पहुंचेगा और सतना जिला त्रिवेणी संगम बनेगा, नर्मदा मैया का जल सोन नदी से तथा मंदाकिनी गंगा से मिलकर एक आध्यात्मिक और पौराणिक मान्यता को मजबूत करेगा। यह सौभाग्य सतना जिले को मिलने जा रहा है, सांसद श्री सिंह ने कहा है कि मेरे राजनीतिक जीवन में यह जो ऐतिहासिक कार्य सफल हुआ है यह अब तक के किए हुए सभी कार्यों से श्रेष्ठ है।
टनल पूरी कराने में सांसद की भूमिका अहम
सीएम-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरगी परियोजना की महत्वाकांक्षी सुरंग के पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सतना सांसद गणेश सिंह की विशेष सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना को तय समय पर पूरा कराने में सांसद ने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखा, निर्माण कार्य में आने वाली हर चुनौती से सरकार को समय-समय पर अवगत कराया। और जिन व्यवस्थाओं की आवश्यकता बताई, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा कराया गया। अपने क्षेत्र के विकास और उसकी तस्वीर बदलने के लिए जनप्रतिनिधि को कैसे प्रयास करने चाहिए यं सतना सांसद से सीखाने की आवश्यक्ता है।
भाजपा ने किया बरगी नहर के सपने को साकार
भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने स्लीमनाबाद स्थित बरगी टनल की खुदाई पूर्ण होने को क्षेत्र की जनता के लिए ऐतिहासिक सफलता बताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिबद्धता की वजह से विंध्य क्षेत्र की जनता का बरगी नहर का सपना साकार होने जा रहा है।
अमूल्य सौगात प्राप्त हुई
विंध्य अंचल के लिए ऐतिहासिक महत्व रखने वाली बरगी जल डायवर्जन (टनल) परियोजना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भाजपा नेत्री मनीषा सिंह ने कहा कि लगभग 17 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा, आज विंध्य क्षेत्र को यह अमूल्य सौगात प्राप्त हुई है। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस परियोजना से कटनी, मैहर, सतना, रीवा एवं पन्ना जिलों के किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा।

भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने एथेनॉल के समर्थन में भोपाल में बड़ा बयान दिया। पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने और किसानों की समस्याओं पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
सीधी में तेंदूपत्ता संग्राहकों की 47 करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी भुगतान अटका है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक पर भुगतान में देरी के आरोप लगे हैं, जबकि श्रमिक आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।
रीवा में मानसून की रफ्तार थमने से बांधों का जलस्तर लगातार घट रहा है। बारिश नहीं होने से किसान बोनी और रोपाई को लेकर असमंजस में हैं, जबकि बाणसागर सहित प्रमुख जलाशयों पर संकट गहराने लगा है।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण किया, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विस्तार और नैकहाई शहीद स्मारक कार्यों का निरीक्षण किया। विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
रीवा के मनगवां में पुलिस ने ट्रक से 20 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। मक्का की बोरियों की आड़ में तस्करी की जा रही थी। दो आरोपी गिरफ्तार, कुल जब्ती 4.61 करोड़ रुपये की।
रीवा-शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में दो यात्री बसों की टक्कर से कई यात्री घायल हुए। वहीं जोगिनिहाई टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई।
राजस्थान की साइबर क्राइम टीम ने 18.93 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी मामले में मैहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में म्यूल बैंक खातों और ई-मित्र सेंटर के जरिए साइबर नेटवर्क संचालित होने का खुलासा हुआ।
स्लीमनाबाद की 11.952 किलोमीटर लंबी बरगी टनल का निर्माण पूरा हुआ। इससे सतना सहित पांच जिलों के 1,012 गांवों और 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि को नर्मदा का सिंचाई जल उपलब्ध होगा।
सतना के चनपुरवा में एसडीएम कोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद सड़क निर्माण जारी रहने का आरोप लगा है। किसान ने फसल नुकसान और विवादित जमीन पर गिट्टी बिछाने की शिकायत कर प्रशासन से जवाब मांगा।
सतना जिला अस्पताल में अव्यवस्थित पार्किंग से एम्बुलेंस घंटों जाम में फंसी रहीं। मरीजों और परिजनों ने ठेकेदार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई का भरोसा दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह