मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना के सिंहपुर में महिला सम्मेलन के दौरान डेढ़ माह में नर्मदा जल पहुंचाने का वादा करते हुए सतना को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने का संकल्प लिया। श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों के तीर्थ रूप में विकास, गौपालन के लिए अनुदान और पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं की घोषणाएं की गईं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सिंहपुर में मातृशक्ति उत्सव के अंतर्गत महिला सम्मेलन में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जहां लाड़ली बहनों के लिए सौगात का पिटारा खोला वहीं धर्मस्थलों से समृद्ध सतना जिले को और अधिक विकसित करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि सतना जिला भगवान श्रीराम से जुड़ता है अत: क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को अपने गांव-मोहल्ले का उन्नयन करते हुए सतना जिले को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्वस्त किया कि सतना जिले में नर्मदा जल शीघ्र पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले डेढ़ माह में बरगी नहर का कार्य पूर्ण हो रहा है, इससे रीवा-सतना क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। हमारी सरकार ने हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है और हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जहां भगवान कृष्ण ने लीलाएं की वह क्षेत्र तीर्थ के रूप में विकसित होगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण करा रही है, साथ ही भगवान श्रीकृष्ण ने जहां-जहां लीलाएं की हैं, वे स्थल तीर्थ के रूप में विकसित किए जाएंगे।
बीस गायों के पालन करने पर 40 लाख में 10 लाख का मिलेगा अनुदान
किसानों की आय में वृद्धि के लिए गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से परिवार के सभी सदस्यों को पर्याप्त पोषण भी उपलब्ध हो सकेगा। अत: सरकार घर-घर गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए जिसके घर गाय वह गोपाल के भाव से कार्य कर रही है। यदि कोई 25 गायों का पालन करता है तो उन्हें लागत के 40 लाख रुपए में से 10 लाख रुपए अनुदान के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे। गौशालाओं में भी प्रति गौमाता 20 रुपए के स्थान पर 40 रुपए की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पांच हजार से अधिक गौमाताएं पालने पर 130 एकड़ जमीन और 40 रुपए प्रति गाय के मान से सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीवा-सतना क्षेत्र में पर्याप्त औद्योगिक गतिविधियां संचालित हैं। इस क्षेत्र में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए होमस्टे विकसित करने में राज्य सरकार सहयोग प्रदान करेगी।
सिंहपुर में सोलर प्लांट स्थापित करने पहल की जाएगी
क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की क्षेत्र में सोलर प्लांट की मांग का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रैगाव विधानसभा क्षेत्र में सिंहपुर में प्रस्तावित सोलर प्लांट स्थापित करने आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने सोलर पावर के लिए अनुदान दे रही है। किसानों के पंपों को ऊर्जीकृत करने सोलर ऊर्जा के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
महिलाओं को सशक्त करने का काम हुआ : राज्यमंत्री
इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रावण मास में रक्षाबंधन के पूर्व क्षेत्र में आकर बहनों के साथ भाई-बहन का सबसे बड़ा त्योहार उत्सव मना रहे हैं। स्थानीय बघेली बोली में अपने भाषण में कहा कि मध्यप्रदेश में नारी शक्ति आज सशक्त होकर मजबूत बन रही है। पंचायती राज और नगरीय निकायों में प्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र और गांव के विकास में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि रैगांव विधानसभा क्षेत्र में अब तक 5 अरब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य मौजूदा सरकार ने कराए है। हमारी सरकार ने संकल्प से सिद्धि की ओर बढते हुए मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की है।
पहले सतना-रीवा से भूख से मरने की खबरें आती थीं अब नहीं : विजयवर्गीय
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कार्य हो रहे हैं। सतना जिले में ही 12 हजार से अधिक दीदीयां लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत एक सशक्त और विकसित देश बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार सूत्र गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होने कहा कि पहले सतना- रीवा से भूख से मरने की खबरें आती थीं लेकिन भाजपा के शासन में कोई गरीब भूखे पेट नहीं सो रहा। प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और उनके विभाग की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की जमकर सराहना करते हुए उन्हें सक्रिय, विकास के प्रति जागरूक और जनता के लिए संघर्षशील विधायक बताया।
सरकार ने अनेक नवाचार किए : सांसद
सांसद गणेश सिंह ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनेक नवाचार करते हुए योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने माताओं और बहनों को सशक्तीकरण की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही कामधेनू योजना के अंतर्गत स्वेत क्रान्ति का आंदोलन भी शुरू किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में औद्वोगिक क्रांति, पर्यटन क्रान्ति को बढावा देने संभाग स्तर पर कानक्लेव का आयोजन किया जा रहा है। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
जब प्रभारी मंत्री ने पूर्व स्पीकर को मंच पर बुलाया
महिला सम्मेलन के दौरान मंच में मौजूद प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की आंखे किसी को ढूढती नजर आर्इं, अंतत: उन्होंने वहां मौजूद भाजपा नेताओं से पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल के संबंध में पूछा। कार्यक्रम में श्री जायसवाल के आगमन की जानकारी मिलने पर प्रभारी मंत्री ने अपने निजी सचिव को भेजकर उनको मंच पर आमंत्रित किया।
बारिश भी नहीं रोक पाई लोगों का उत्साह
आयोजन के दौरान बारिश भी शुरू हो गई लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और भारी तादाद में महिला व पुरुष आयोजन स्थल पर तब तक डटे रहे जब तक कार्यक्रम का समापन नहीं हो गया। सीएम के आगमन की पूर्व संध्या पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी द्वारा नागौद में ली गई बैठक का सकारात्मक असर आयोजन के दौरान देखा गया। कलेक्टर की मेहनत भी आयोजन के दौरान सुव्यवस्था के बनाए रखने में अहम रही। सीएम के कार्यक्रम की सफलता पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने प्रशासनिक अमले की सराहना की।
खास बातें
ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधायक नागौद नागेंद्र सिंह, रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार,भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, एसडीएम जितेन्द्र वर्मा, राहुल सिलाड़िया सहित विभाग प्रमुख अधिकारी और हजारों की संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।