सीधी जिले में वायरल कंजेक्टिवाइटिस का तेजी से फैलाव हो रहा है। बच्चों और खासकर स्कूली विद्यार्थियों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने सावधानी बरतने और तत्काल इलाज की सलाह दी है। संक्रमित बच्चों को स्कूलों से घर भेजा जा रहा है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आंखों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिकित्सकीय भाषा में इस बीमारी को कंजेक्टिवाइटिस कहते हैं। वहीं सामान्य रोजमर्रा की भाषा में आंख आना कहा जाता है। वर्तमान स्थिति ये हो गई है कि छोटे बच्चों में ये तेजी से फैल रहा है। कई निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। बच्चों को काले चश्मे पहन कर आने की सलाह दी गई है। वहीं अधिक परेशानी होने पर विद्यार्थियों को स्कूल छोडकऱ घर भी भेजा जा रहा है।
चिकित्सकों ने सलाह दी है कि ये एक संक्रामक रोग है इसलिए इससे पीडित को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कंजक्टिवाइटिस को फैलने से रोकने के लिए साफ.-सफाई रखना सबसे जरूरी है। इसके अतिरिक्त अपनी आंखों को अपने हाथ से न छुएं, जब भी जरूरी हो अपने हाथों को धोएं, अपनी निजी चीजों जैसे तौलिया, तकिया, आई कॉस्मेटिक्स (आंखों के मेकअप) आदि को किसी से साझा न करें, अपने रूमाल, तकिये के कवर, तौलिये आदि चीजों को रोज धोएं। तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
स्कूली बच्चों में तेजी से फैल रहा संक्रमण
सीधी जिले भर में कंजेक्टिवाइटिस का प्रभाव पिछले 1 सप्ताह में बढ़ गया है। 1 सप्ताह पहले कुछ संक्रमण दिखाई दिया था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ गई है। खासकर शिक्षण संस्थाओं में संक्रमण से पीडित विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। निजी स्कूलों में लगातार कंजेक्टिवाइटिस या आंख खाने वाली संक्रामक बीमारी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति ये हो गई है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़ कर घर भेजा जा रहा है। वहीं कई विद्यार्थी ऐसे हैं, जो संक्रमण की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे। बच्चों को चश्मे लगाकर स्कूल आने हिदायत दी जा रहे है। हालांकि स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर सतर्क है। पिछले 2 सप्ताह से देखा जा रहा है कि कंजेक्टिवाइटिस संक्रमण हर आयु वर्ग के लोगों को हो रहा है।
वर्तमान में वायरल कंजेक्टिवाइटिस फैल रहा है खासकर बच्चों को अधिक देखने में आ रहा है। एक संक्रमित मरीज को दूसरे स्वस्थ व्यक्ति से अलग रहने की जरूरत है वहीं हाथों को हमेशा साबुन से धोने और अन्य सावधानियां बरतने की जरूरत है जैसा हमने कोरोना काल में किया था।
डॉ. लक्ष्मण पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल सीधी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी या उससे अधिक अंक पाने वाले 1 लाख 22 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए (कुल 304.98 करोड़ रुपए) सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। गुजरात सरकार की ओर से 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े कई मामलों में उन्होंने पैरवी की।
मध्य प्रदेश के ओरछा में संपन्न हुई बीजेपी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक। 2028 के विधानसभा चुनाव, संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों पर हुआ बड़ा मंथन।
भोपाल स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई। कोलकाता की कंपनी के 50 लाख के बकाए (ब्याज समेत 4 करोड़) के चलते गाड़ियां और दफ्तर का सामान कुर्क किया गया।
भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित दारुल शफकत यतीमखाने की जमीन और अस्पताल के किराए को लेकर विवाद गहरा गया है। वक्फ बोर्ड ने करोड़ों की रिकवरी का दावा किया है, वहीं बच्चों की पानी की आपूर्ति ठप होने का भी आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल के रहवासी इलाकों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानिए पूरी खबर, व्यापारियों की प्रतिक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश।
मध्य प्रदेश में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। ओरछा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने एलान किया कि प्रदेश में 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। किसानों को अब दिन में भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का फोकस किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने पर है।
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को नया स्वरूप देने के साथ ही बुंदेला स्वाभिमान को स्थापित करने में जुट गई है। पवित्र नगरी ओरछा को उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित करने की योजना के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है।
भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट में आज इस केस की बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है।
मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।