मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली के सरई में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल और एसडीएम कार्यालय की घोषणा की। महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में ₹503 करोड़ के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया।

सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित महिला सशक्तिकरण तथा आदिवासी गौरव सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में 503 करोड़ रूपये की लागत के 54 निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली प्रदेश के नक्शे में भोपाल से दूर है लेकिन मेरे दिल के सबसे करीब है। सिंगरौली के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी।
गौरतलब हो कि सिंगरौली में 9 हजार अनुसूचित जनजाति परिवारों को वनाधिकार पट्टे का लाभ दिया गया है। धरती आबा योजना, जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनओं से लाखों जनजाति परिवार लाभ उठा रहे हैं। सिंगरौली मे देश में कोयले की सबसे मोटी परत है। सिंगरौली देश की उर्जाधानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरगवां से परसौना तक फोरलेन सड़क बनाई जायेगी। सरई में एसडीएम कार्यालय और 100 बिस्तरों का अस्पताल परीक्षण करके बनाया जायेगा। माड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन किया जायेगा। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे के निर्माण में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी का ठेका समाप्त कर दिया गया है। नई एजेंसी तय करके टेण्डर की कार्यवाही कर दी गई है। बरसात के बाद इस सडक का तेजी से निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यंमत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार ने प्रदेश के 94 हजार प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटाप की राशि प्रदान की है। जिन बच्चों ने 12वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हे लैपटाप दिया गया है। शिक्षा के विकास के लिए हमने दो साल में 15 हजार विद्यार्थियों को स्कूटी दी है। शिक्षा के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। गुरू पूर्णिमा पर स्कूल भवनों और सड़कों का लोकार्पण पूरे प्रदेश में किया जायेगा। कक्षा नौवीं और कक्षा छठवीं के विद्यार्थियो को निरूशुल्क साइकिल दी जा रही है। भगवान कृष्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए उज्जैन के संदीपनि आश्रम आये थे। महाऋ र्षि संदीपनि ने भगवान कृष्ण को 64 कलाओं में प्रवीण किया। हम संदीपनि विद्यालयों के माध्यम से प्रदेश में लाखों कृष्ण बनायेंगे। कृष्ण और सुदामा की मित्रता की परम्परा को आगे बढ़ाएंगे।
दीपावली से लाडली बहनो को हर माह मिलेंगे 15 सौ रुपए
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बहनों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। रक्षाबंधन में लाडली बहना योजना से लाभान्वित बहनों को 1250 रुपए की राशि के साथ 250 रूपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। हम महीने भर रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे। दीवाली से लाडली बहना योजना से 15 सौ रूपये की राशि हर माह दी जायेगी। लाडली लक्ष्मी योजना से 51 लाख बेटियाँ लाभान्वित हुई हैं। इनमें से पात्र बेटियों को लाडली लक्ष्मी बेटियों को 672 करोड़ रूपये की राशि दी गई है। प्रदेश के 5 लाख महिला स्वसहायता समूहों से जुड़ी 62 लाख बहनों को कई आर्थिक लाभ दिए गए हैं। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटें बहनों को दी जायेंगी।
हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारा
मुख्यमंत्री ने कहा किप्रधानमंत्री आवास योजना से प्रधानमंत्री ने लाखों गरीब परिवारों को लाभान्वित किया है। अब तक जो गरीब परिवार इस योजना के लाभ से वंचित रह गये हैं उनका सर्वेक्षण किया जा रहा है। सभी पात्र व्यक्ति इसमें अपना नाम शामिल करायें। प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान कार्ड योजना से 5 लाख रुपए तक की नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी है। एयर एंबुलेंस से रोगियों को नि:शुल्क बड़े अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अंगदान करने वालों को हम सम्मानित करेंगे तथा उन्हें गार्ड आफ आनर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। कश्मीर में आतंकवादियो ने दुस्साहस दिखाकर कायराना हमला किया तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर उसे मारा। आॅपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश की सेना के गौरव में चार चांद लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया।
विधायक की मांग को मुख्यमंत्री ने किया पूरा
समारोह में विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम ने स्वागत उद्बोधन देते हुये क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगे रखीं। विधायक ने देवसर विधानसभा क्षेत्र में 5 सीएम राइज स्कूल, 4 कालेज तथा गोड़ परियोजना की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री का सरई पहुंचने पर परम्परागत आदिवासी लोक नृत्य गुदुम बाजा से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों के साथ मादल पर थाप दी। मुख्यमंत्री को रंग-बिरंगी आदिवासी टोपी पहनाकर और धनुष बाण भेंट करके स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने श्रीअन्न तथा महुये से बने लड्डूओ का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना तथा अन्य योजनाओ के हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके, पीएचई मंत्री,विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक सिहावाल विश्वामित्र पाठक, पूर्व विधायक सुभाष रामचरित, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, कांत देव सिंह,,अनुराधा सिंह, प्रणण पाठक,राजेन्द्र सिंह परमार,रामधनी यादव तथा बड़ी सख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और हजारों महिलाएं उपस्थित रहीं। सम्मेलन में कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत,डीआईजी राजेश सिंह, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।