सतना में दिव्यांग युवती को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपी ने ऑनलाइन बातचीत के जरिए युवती से दोस्ती की और बदनाम करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए ऐंठ लिए। गहने लेने पहुंचने पर पब्लिक की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक साथी की तलाश जारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सोशल मीडिया साइड इस्ट्राग्राम के सहयोग से दिव्यांग युवती का परिचय युवक से हुआ। दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद युवक ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी न करने पर धमकाना शुरू कर दिया। बदनाम करने की धमकी देकर ब्लेकमेल कर चार लाख रुपए से ज्यादा ऐंठ लिए। ब्लैकमेल करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने युवती से जेवरात मांगे। आरोपी युवक जेवरात लेने दिव्यांग के युवती के घर के पास पहुंचा तभी पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया।
दो साल पहले हुई जान-पहचान
इस संबंध में टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि थानान्तर्गत रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अगस्त 2023 में इंस्ट्राग्राम के माध्यम से रील देखते-देखते सोहेल से जान पहचान हुई। उसने अपना परिचय दूसरा दिया था। बातचीत शुरू हुई। उसने परिवार में बीमारी का हवाला देकर रुपए की मांग की। कुछ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। कुछ दिनों बाद सोहेल ने कहा कि वह इस्लाम धर्म को मानता है। अगर शादी करनी है तो इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। दिव्यांग युवती के द्वारा इंकार करने पर सोहेल के द्वारा धमकाया गया कि इस्लाम धर्म अपनाकर अगर शादी नहीं की तो समाज में बदनाम कर दूंगा। ब्लेकमेल कर सोहेल ने दिव्यांग युवती से चार लाख रुपए से ज्यादा ऐंठ लिए।
गहने लेने आया था सतना
आरोपी सोहेल ने दिव्यांग युवती को ब्लेकमेल करते हुए घर में रखे सोने-चांदी के गहने की मांग की। पीड़िता ने परिजनो को अपनी आपबीती बताई। पीड़िता को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्र. 544/25 धारा 318 (2), 318 (4), 78(2) बीएनएस एवं म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 5 के तहत प्रकरण कायम किया गया। रविवार को ब्लेक मेलर अपने एक साथी के साथ आकाशगंगा नगर दिव्यांग युवती से जेवर लेने पहुंचा। जानकारी लगने पर पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ आरोपी को खदेड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पब्लिक के सहयोग से पुलिस ने सुमित बाजार के नजदीक घेराबंदी कर आरोपी सोहेल बेलिम उर्फ सोने पिता अब्दुल जब्बार 26 वर्ष निवासी घंटाघर साइकिल मार्केट थाना सिटी पुलिस जिला जोधपुर राजस्थान को गिरप्तार कर लिया।
जेल भेजा गया आरोपी
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी सोहेल उर्फ सोनू के साथ दिव्यांग युवती से जेवरात लेने आया एक साथी भाग निकला। उसकी क्या भूमिका थी? इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी सोहेल और उसके साथियों के द्वारा सोशल मीडिया साइड में युवतियों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लेकमेल कर रुपए ऐंठे जाते हैं। कार्रवाई में टीआई श्री परिहार के अलावा एसआई अम्बिका प्रसाद द्विवेदी, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी, अविनय शर्मा, शरद मिश्रा, विवेक दुबे, आरक्षक अंकेश मरमट, अखिलेश्वर सिंह, यतनेश द्विवेदी, महिला आरक्षक ज्योति सिंह, अंकिता सिंह शामिल रहीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।