सतना बिजली सर्किल में आरडीएसएस योजना के तहत कार्यों में देरी पर विभाग सख्त हो गया है। एक्सटेंशन मांगने वाली निजी एजेंसियों पर अब पेनाल्टी लगाने की तैयारी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बिजली कंपनी अंतर्गत सतना सर्किल में निजी एजेंसियों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण न होने पर अधीक्षण अभियंता द्वारा नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई गई। एजेंसियों ने कार्य का एक्सटेंसन तो मांगा लेकिन अधिकारी द्वारा पेनाल्टी लगाने की बात कही गई।
बताया गया कि शुक्रवार को अधीक्षण कार्यालय में आरडीएसएस योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमे निजी एजेंसी अशोका बिलिडिकॉन, रेल विकास निगम, मोंटी कार्लो और अलफनर के अधिकारी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: संजय गांधी अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर परिजनों का आरोप
डेटलाइन खत्म, नहीं हुआ फीडरों का कार्य
बताया गया कि निजी एजेंसी अशोका बिल्डिकॉन द्वारा 11 केवी के 234 फीडरों में लाइन दौड़ाने का कार्य लिया गया है लेकिन समय अवधि में यह कार्य पूरा नहीं हो पाया। कम्पनी को दिसम्बर माह तक की डेटलाइन दी गई थी वह भी अब पूरी हो गई है। इतने समय में केवल 146 फीडरों में ही काम पूरा हो पाया है। निजी एजेंसी ने अब एक्सटेंशन के लिए आवेदन दिया है। इसी तरह रेल विकास निगम लिमि. द्वारा 33 केवी के 24 फीडरों में से केवल 10 फीडरों में ही कार्य पूर्ण हुआ है। इस निजी एजेंसी द्वारा भी एक्टेंशन के लिए आवेदन दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक्टेंशन विचाराधीन है लेकिन इन्हीं कंपनियों को कार्य करने का मौका दिया जाएगा। जून 2026 तक की डेट लाइन तय की जा रही है, लेकिन कार्य अप्रैल-मई तक पूरा कर लें बाद में फीडरों की सर्विसिंग एवं रेक्टीफिकेशन का कार्य देखें।
स्मार्ट मीटर की प्रगति कमजोर
बिजली कंपनी द्वारा सतना वृत्त में 9 सब स्टेशन बनाकर तैयार कर दिए गए हैं। जबकि 38 सब स्टेशनों में 38 कैपेसिटर लगाने का कार्य भी पूरा हो गया है। हालांकि स्मार्ट मीटर की प्रगति अभी कमजोर है जिसके लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। स्मार्ट मीटर की डेड लाइन जून 2026 तक तय है। इस कार्य को मार्च 2026 तक कंपलीट करने के आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि सतना वृत्त में मोन्टीकार्लो एवं अल्फानार ग्रुप द्वारा स्मार्ट मीटर का कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बेटे की गलती बनी पिता की मौत की वजह, सदमे से शिक्षक को आया हार्ट अटैक
अब लगेगी पेनाल्टी
बताया गया कि जैसे ही निजी कंपनियों द्वारा कार्य के एक्सटेंशन के लिए आवेदन दिया गया। अधीक्षण अभियंता द्वारा नाराजगी जताई गई। कई सालों से लंबित कार्य को समय अवधि पर पूरा नहीं किया गया और अब एक्सटेंशन मांग रहे हो। एक्टेंशन पर विचार किया जाएगा उससे पहले आपके कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। जून तक अगर फीडरों का कार्य पूरा नहीं हुआ तो अब पेनाल्टी लगाई जाएगी। इसमें कोई समझौता नहीं होगा। कार्य की गुणवत्ता खराब हुई तो कंपनियों पर कार्यवाही की जाएगी।
आरडीएसएस योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कई कार्य विलंब चल रहे हैं, कंपनियों ने एक्सटेंशन का आवेदन दिया है। कंपनियों पर अब पेनाल्टी लगाने की कार्यवाही की जाएगी।
प्रशांत सिंह, अधीक्षण अभियंता

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।