सतना में कृषि यांत्रिकी कार्यालय में खाद के टोकन वितरण के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। करीब एक हजार से अधिक टोकन बांटे जाने के बावजूद कई किसान खाली हाथ लौट गए। महिलाएं रातभर जागरण के बाद भी निराश दिखीं। भीड़ को संभालने में पुलिस व प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार को कृषि यांत्रिकी कार्यालय में किसानों को खाद के टोकन वितरित किए। अवकाश के बावजूद खाद का टोकन पाने किसानों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि लगभग एक हजार से ज्यादा टोकन वितरित किए जाने के बावजूद कई किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा, उन्हें टोकन नहीं मिल पाया। कुछ किसानों का आरोप था कि जब तक उनका नम्बर आया तब तक टोकन ही खत्म हो गए। नगरीय शासन का दावा है कि सभी किसानों का टोकन दिया गया जितने लोगों को टोकन दिया गया है। उतने किसानों के वितरण के लिए लगभग 1235 एमटी खाद बुधवार सतना आ भी गई है।
रतजगा के बाद टोकन की लाइन में महिलाएं
एक दिन पहले तीज का व्रत रखने और रात भर जागरण करने के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाएं भी कृषि यांत्रिकी कार्यालय पहुंची जहां वे खाद के लिए टोकन पाने की लाइन में लगी रहीं। टोकन के लिए महिला और पुरुष दो लाइनेें लगवाई गर्इं थीं।
किसी को मिला किसी को नहीं
एक दिन पहले व्रत रहने और रात भर जागरण करने के बाद बुधवार को सुबह से टोकन के लिए कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय में पहुंची महिलाएं सबसे ज्यादा गुस्से में नजर आर्इं। उनका आरोप था कि वे सुबह से ही लाइन में लगी हैं लेकिन कई महिलाओं को तो खाद दी गई लेकिन जब तक उनका नम्बर आया तब तक टोकन खत्म हो गया। वर्ती छिबौरा निवासी रीना सिंह, गढवा खुर्द गोरइया निवासी सरोज सिंह एवं खोहर निवासी पुष्पलता सिंह ने आरोप लगाया कि किसी को खाद के लिए टोकन मिला तो किसी को नहीं।
भड़के किसान
टोकन वितरण के दौरान दोपहर 11 से 12 बजे के करीब कुछ किसान टोकन न मिलने से भड़क उठे। दरअसल, लाइन में लगे किसानों को बताया गया कि टोकन समाप्त हो गया है। ऐसे में नाराज किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। शिवपुरवा निवासी किसान साकेत रामाश्रय ने बताया कि वह सुबह से बिना खाए- पिए लाइन में लगा था। जब तक उसका नम्बर आया तब तक टोकन समाप्त होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि टोकन पाने की लाइन में कई लोग सुबह से लगे थे। इस लाइन में वृद्ध, दिव्यांग सभी थे।
नागौद व रामपुर से भी आए लोग
खाद के लिए टोकन वितरण किए जाने की सूचना पूर्व में किसानों को दी गई थी, हालांकि इस बीच राज्य सरकार द्वारा गणेश चतुर्थी का अवकाश घोषित कर दिया गया जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि त्यौहार के कारण किसान शायद टोकन लेने कम आएं लेकिन प्रशासन की उम्मीद के विपरीत बड़ी तादाद में किसान टोकन लेने पहुंच गए। जो किसान टोकन लेने पहुंचे उनमें ज्यादातर नागौद व रामपुर बाघेलान के थे। किसानों की भीड़ को देखकर व्यवस्था बनाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी किसानों को व्यवस्थित तरीके से टोकन मिल जाए इसके लिए एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने स्वयं मोर्चा सम्हाल रखा था। इस बीच जिला प्रबंधक मार्फेड नेहा तिवारी ने बताया कि जितने लोगों को टोकन दिया गया है उतने लोगों को वितरित करने के लिए खाद आ गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।