×

मेड़ के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

सतना के खड़ौरी गांव में जमीन विवाद को लेकर युवक की लाठी-डंडों से हत्या। तनाव के बीच ग्रामीणों ने रोड जाम किया, मांगा मुआवजा व कार्रवाई।

By: Star News

Jun 28, 20251:35 PM

view9

view0

मेड़ के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या

सतना, स्टार समाचार वेब

गुरुवार की दोपहर खेत की मेड़ में बारी लगाने और रास्ते को लेकर उपजे विवाद में लाठी-डंडे से पीट पीटकर युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। युवक की हत्या कर आरोपी मौके से भाग निकले। हत्या करने के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर आई पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने सिंहपुर- कोठी मार्ग जाम कर दिया। रात 9 बजे के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी रास्ते से हटे, तब शव  को पीएम के लिए ले जाया गया। 

तार-बाड़ी लगाकर कर दिया रास्ता बंद

इस संबंध में रैगांव पुलिस ने बताया कि बोलिहा निवासी नंदकुमार कुशवाहा के द्वारा खड़ौरी गांव में तालाब और उससे लगी जमीन खरीदकर उसके चारो तरफ तार- बाड़ी कराने का काम शुरू किया गया। उसके द्वारा कई जगह मिट्टी डलवा दी गई जिससे आवागमन का रास्ता बंद हो गया। तार-बाड़ी लगाने को लेकर खड़ौरी निवासी मुनेन्द्र सिंह पिता सुदामा सिंह 35 वर्ष के द्वारा कई बार विरोध किया गया। गुरुवार को नंदकिशोर व उसके साथी तार-बाड़ी करवा रहे थे। जानकारी लगने पर मुनेन्द्र अपने भतीजे और दोस्त के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बताया गया कि विरोध जताने पर आरोपी गोविन्द कुशवाहा, संपत कुशवाहा व नंदकिशोर कुशवाहा ने मुनेन्द्र के ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में आई चोट की वजह मुनेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतक का भतीजा और उसका दोस्त घायल हो गए। 

मौके पर तैनात रहा कई थानों का फोर्स

खड़ौरी गांव में युवक की हत्या के बाद लॉ-इन-आॅर्डर की स्थिति निर्मित हो गई, लिहाजा एसपी के निर्देश पर एसडीओपी चित्रकूट के अलावा टीआई नागौद, टीआई कोठी, टीआई महिला थाना, टीआई मझगवां, थाना प्रभारी सिंहपुर, थाना प्रभारी जैतवारा, टीआई सिविल लाइन को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। जिला मुख्यालय से सुपर थर्टी का पुलिस बल भी मौके पर भेजा गया। 

हटाया गया रास्ते का अतिक्रमण

मौके पर पहुंचे एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया ने बताया कि मुनेन्द्र की हत्या के विरोध में परिजनों के द्वारा चकाजाम किया गया। परंतु उन्हें आश्वासन देकर चकाजाम हटाने के लिए मनाया गया। परिजनों के द्वारा कई मांगें मांगी गई थीं जिन पर सहानुभूत पूर्वक विचार किया जा रहा है। निजी तालाब को सरकारी करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रात 9 बजे के बाद परिजन शव लेकर पीएम के लिए रवाना हुए। इसके बाद तालाब से लगे मार्ग में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया है। इस दौरान एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर, तहसीलदार कोठी सौरभ द्विवेदी व पुलिस बल मौजूद रहा। 

यह थी मांग

मारपीट में युवक की मौत की जानकारी लगने पर रैगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच के उपरांत शव को पीएम के लिए ले जाने की तैयारी शुरू की। परंतु मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। मृतक के परिजनों ने शव को ट्रैक्टर में रखकर पैकोरी मोड़ पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा 50 लाख रुपए का मुआवजा, आरोपियों के घर गिराने, तालाब को सरकारी घोषित करने और तालाब से लगे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लंबी वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों को किसी तरह रात 9 बजे बात मानने के लिए तैयार किया। तब कहीं जाकर 7 घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पीएम के लिए नागौद अस्पताल ले जाया गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 02, 20267:04 PM

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

Loading...

Mar 02, 20266:53 PM

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान:  रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान: रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Mar 02, 20266:43 PM

भोपाल : पति से विवाद के बाद महिला ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल बना विवाद की वजह

भोपाल : पति से विवाद के बाद महिला ने छत से कूदकर दी जान, मोबाइल बना विवाद की वजह

भोपाल की देव ग्रीन सिटी में चरित्र शंका और मोबाइल विवाद के चलते 33 वर्षीय महिला ने सुसाइड किया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 02, 20266:09 PM

भोपाल : AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल जांच में जुटी

भोपाल : AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, साइबर सेल जांच में जुटी

भोपाल के AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस और बम स्क्वाड ने किया सर्च ऑपरेशन। जानें क्या है पूरा मामला और साइबर सेल की जांच।

Loading...

Mar 02, 20265:17 PM