सतना और मैहर जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली चरमराई। सरकारी रिपोर्ट में 823 में से 623 राशन दुकानों के बंद होने से हजारों जरूरतमंद परिवार संकट में।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना और मैहर जिलों की सार्वजनिक वितरण प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। रविवार को जारी ताजा आॅनलाइन सरकारी रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों जिलों में बड़ी संख्या में उचित मूल्य दुकानें (एफपीएस) बंद पड़ी हैं। इससे हजारों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर राशन मिलने में गंभीर परेशानी होने की आशंका है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट ने सतना और मैहर जिलों की राशन वितरण व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति उजागर कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार सतना जिले में कुल 536 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं, लेकिन इनमें से केवल 135 दुकानें ही सक्रिय पाई गईं, जबकि 401 दुकानें पूरी तरह निष्क्रिय रहीं। इसी तरह मैहर जिले में कुल 287 दुकानों में से सिर्फ 65 दुकानें चालू हैं और 222 दुकानें बंद हैं। दोनों जिलों को मिलाकर देखा जाए तो कुल 823 दुकानों में से 623 दुकानें बंद होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
जिलों के ब्लॉकों की स्थिति
सतना जिले के मझगवां, नागौद, रामपुर बघेलान और सतना (सोहावल) जनपद पंचायत क्षेत्रों में सबसे अधिक दुकानें बंद पाई गई हैं। उचेहरा जनपद में भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम सतना के अंतर्गत आने वाली कई दुकानों में नियमित वितरण नहीं हो पाया। वहीं मैहर जिले में जनपद पंचायत मैहर, अमरपाटन और रामनगर की स्थिति भी बेहद खराब बताई गई है। नगर पालिका मैहर और नगर परिषद अमरपाटन में एक भी उचित मूल्य दुकान सक्रिय नहीं मिली, जिससे शहरी गरीबों की परेशानी और बढ़ गई है।
लेन देन भी सीमित मिला
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि रिपोर्ट वाले दिन सतना जिले में केवल 116 दुकानों और मैहर जिले में मात्र 62 दुकानों ने ही लेन-देन किया। इससे स्पष्ट है कि राशन वितरण बेहद सीमित स्तर पर हुआ। कुछ दुकानों को आंशिक रूप से आॅफलाइन बताया गया है, जहां तकनीकी कारणों से डेटा डाउनलोड नहीं हो पाया।
इसलिए हुआ ऐसा
जानकारों का कहना है कि नेटवर्क समस्या, ई-पीओएस मशीनों की खराबी, दुकानदारों की लापरवाही और प्रशासनिक निगरानी की कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसका सीधा असर गरीब, मजदूर और अंत्योदय परिवारों पर पड़ेगा। जनता अब प्रशासन से मांग कर रही है कि बंद दुकानों को शीघ्र सक्रिय किया जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाया जाए, ताकि जरूरतमंदों को उनका हक समय पर मिल सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।