सतना जिले में नशीली दवाओं के नियंत्रण हेतु चल रही जांच में बड़ी कार्रवाई। बिना फार्मासिस्ट चल रहे शिव मेडिकल स्टोर को सीज किया गया। अनुष्का मेडिकल से भारी मात्रा में अवैध दवाएं बरामद, कई दुकानों में रिकॉर्ड और स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नशीली दवाइयों के नियंत्रण एवं दुरूपयोग को रोकने के लिए बीते दो दिन से जिले में संचालित मेडिकल दुकानों की जांच की जा रही है। जिले में 14 दुकानों में छापामार कार्रवाई के दौरान कई दुकानों से नशीली सिरफ तो नहीं पर अवैध दवाइयां और रिकार्डों में हेर-फेर जरूर पाई गई। बताया गया कि शुक्रवार को जांच के दौरान बगैर फार्मासिस्ट संचालित एवं दवाइयों में अनियमितता पाए जाने पर स्थानीय राजेंद्र नगर स्थित शिव मेडिकल स्टोर को सीज भी करा दिया गया। इसके अलावा नगर निगम काम्प्लेक्स स्थित मेसर्स अनुष्का मेडिकल में बड़ी मात्रा में अवैध दवाइयों का जखीरा पाया गया। मेडिकल दुकानों की जांच कार्रवाई में जबलपुर के डीआई शरद कुमार जैन, सतना की डीआई प्रियंका कुमारी चौबे एवं सिंगरौली के डीआई बिहारीलाल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मेडिकल दुकान को सील करने की कार्रवाई एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया के नेतृत्व में की गई।
इन दुकानों में हुआ निरीक्षण
डीआई प्रियंका चौबे ने बताया कि बीते तीन दिनों में जिले की दो दर्जन से अधिक दवा दुकानों की जांच की गई। मेडिकल दुकानों में मेसर्स गोविन्द मेडिकल कोठी रोड, अलोक मेडिकल पन्ना रोड, विनोद मेडिकल स्टोर पन्नीलाल चौक, नगर निगम काम्प्लेक्स में स्थित मेसर्स अनुष्का मेडिकल, अस्पताल चौक स्थित डिस्काउंट मेडिसिन-2, प्रकाश मेडिकल एवं सर्जिकल, साईं कृपा मेडिकल एजेंसी कृष्णा नगर, नागोद में रवि मेडिकल, सिमना मेडिकल स्टोर्स, लक्की मेडिकल, जया मेडिकल दिदौंध, कपिल मेडिकल कोठी एवं पन्ना जिले की देवेन्द्र नगर स्थित सोनी मेडिकल स्टोर्स में दवाइयां, रिकार्ड, फार्मासिस्ट, रजिस्ट्रेशन आदि की जांच की गई।
शिव मेडिकल स्टोर्स में दवाइयों में भी मिली अनियमितता
बताया गया कि राजेंद्र नगर रोड स्थित मेसर्स शिव मेडिकल स्टोर्स में निरीक्षण के दौरान दवाइयों में कई अनियमितता पाई गई। इसके साथ ही दवा दुकान फार्मासिस्ट एवं मालिक की अनुपस्थिति में संचालित की जा रही थी जो कि नियमों का उल्लंघन पाया गया। नियमन दवा दुकान को एसडीएम की मौजूदगी में संयुक्त उड़नदस्ते टीम द्वारा ताला लगा दिया गया। दुकान में पदस्थ कार्यकर्ता द्वारा फार्मासिस्ट का जबलपुर गए होने का हवाला भी दिया गया लेकिन अधिकारी ने कहा विभाग में आकर दस्तावेज और फार्मासिस्ट को पेश करें इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शुक्रवार को उड़नदस्ता टीम द्वारा मेसर्स गोविन्द मेडिकल कोठी रोड, अलोक मेडिकल पन्ना रोड, विनोद मेडिकल स्टोर पन्नीलाल चौक का निरीक्षण किया गया।
5614 स्ट्रिप स्पस्मोप्रोक्सीवोन कैप्सूल विक्रय के नहीं मिले रिकार्ड
मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम के द्वारा 20 अगस्त को पुराना नगर निगम काम्प्लेक्स में स्थित मेसर्स अनुष्का मेडिकल में पांच घंटे तक दुकान की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदार के द्वारा नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली विभिन्न औषधियों के स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई गई। अनुष्का मेडिकल से मिले विक्रय रिकॉर्ड के आधार पर अन्य दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा स्टॉक का सत्यापन किया गया। अनुष्का मेडिकल के द्वारा जबलपुर में स्थित कंपनी के स्टॉकिस्ट से भारी मात्रा में स्पस्मोप्रोक्सीवोन कैप्सूल का क्रय किया गया था दुकान संचालक 5614 स्ट्रिप के विक्रय की जानकारी पेश नहीं कर सका। इसके अलावा एबॉर्शन किट्स, एवं अन्य नारकोटिक औषधियों का विक्रय का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नही किया गया।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने मध्य भारत में 9 महीने के बच्चे के दोनों कानों में सफल कॉक्लियर प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास। जानिए इस जटिल सर्जरी और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी।
NFHS-6 के नए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बाल विवाह की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट। जानिए ग्रामीण-शहरी अंतर और आगर मालवा, हरदा, राजगढ़ जैसे जिलों के आंकड़े।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिलेगी।
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से बीते 21 दिनों से लापता दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता निर्वा को आखिरकार वन्यजीव निगरानी टीम ने सुरक्षित खोज निकाला है। रेडियो कॉलर के सिग्नल बंद होने के कारण मानसून के घने जंगलों में उसकी लोकेशन ट्रेस करना एक बड़ी चुनौती बन गया था।
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह