मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फुटपाथ पर सो रहे 50 वर्षीय मजदूर सुरेश कुशवाहा की आरोपी कार्तिक राठौर ने बीड़ी न देने के विवाद में पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। वारदात थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें।

भोपाल. स्टार समाचार बेव
मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात भोपाल में सामने आई है। यहां के गौतम नगर इलाके में, महज एक बीड़ी न देने के मामूली विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय मजदूर की सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह जघन्य अपराध बुधवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
गौतम नगर थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना के संबंध में एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक सुरेश कुशवाहा मजदूरी का काम करता था और वह थाने के पास फुटपाथ पर सोया करता था। आरोपी की पहचान कार्तिक राठौर के रूप में हुई है, जिसने सुरेश का सिर कुचलकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रात के विवाद के बाद सुबह किया हमला
पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी कार्तिक राठौर का मंगलवार को जन्मदिन था। रात में जब वह रास्ते से गुजर रहा था, तो उसने फुटपाथ पर सो रहे सुरेश से बीड़ी मांगी। बीड़ी न मिलने पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और विवाद बढ़ गया। इस विवाद से नाराज होकर कार्तिक बुधवार की सुबह दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा। उसने आस-पास से एक पत्थर उठाया और सो रहे सुरेश के मुंह को बेरहमी से कुचल दिया।
इतना ही नहीं, कुछ देर बाद वह यह सुनिश्चित करने के लिए दोबारा लौटा कि कहीं सुरेश जिंदा तो नहीं है। उसने एक बार फिर पत्थर मारकर सुरेश की हत्या सुनिश्चित की। वारदात को अंजाम देने के बाद भी, पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी कार्तिक राठौर को केवल दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी। सीएम मोहन यादव ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आक्रोश रैलियों का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्मदा प्रदूषण मामले में सख्त रुख अपनाया है। नदी में मिलने वाले दूषित नालों पर एसटीपी लगाने और मॉनिटरिंग कमेटी के गठन के सुझावों पर अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
रीवा जिले में गेहूं खरीदी की घोषणा के तीन दिन बाद भी एक क्विंटल तौल नहीं हुई। बारदाने की कमी, भरे गोदाम और प्रशासनिक लापरवाही से किसान परेशान होकर लौट रहे हैं।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा में टाटा एनर्जी 28 हजार करोड़ निवेश से पावर प्लांट लगाएगी। एक हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन होगा और पांच हजार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में डकैती की कोशिश नाकाम रही। घर में घुसे नकाबपोश बदमाश परिवार के जागने पर भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी।
सीधी के गांधी चौक में पत्नी को वापस बुलाने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला, बाद में पुलिस की समझाइश पर सुरक्षित नीचे उतरा।
सतना के व्यंकट वन स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और प्रगणकों को बदबूदार व दूषित भोजन परोसा गया। नाराज प्रशिक्षुओं ने थालियां फेंकी, ठेकेदार को फटकार लगाई गई।
मंडी बोर्ड के सार्थक ऐप में लोकेशन छेड़छाड़ कर फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। सतना, मैहर समेत छह जिले दागदार हुए, जबकि रीवा में सबसे ज्यादा कर्मचारी चिन्हित किए गए।