सतना में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तेज है, लेकिन परिवहन सुस्त पड़ने पर नागरिक आपूर्ति निगम ने ठेकेदार पर 32.88 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया अब समापन की ओर है। खरीदी बंद होने में मात्र दो सप्ताह का वक्त बचा है, लेकिन परिवहन की सुस्त चाल ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि धान खरीदी का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है, लेकिन गोदामों तक फसल पहुंचाने की गति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम ने परिवहन ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। निगम ने पूर्व में जारी नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद विशाल रोड कैरियर फर्म पर 32 लाख 88 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम से मिले आंकड़ों के अनुसार, जिले के 109 उपार्जन केंद्रों में 55,599 पंजीकृत किसानों से कुल 4,08,889 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके सापेक्ष अब तक केवल 2,78,306 मीट्रिक टन धान का ही परिवहन हो सका है, जबकि 1,33,331 मीट्रिक टन धान अभी भी खरीदी केंद्रों पर रखा हुआ है। इस आधार पर जिले में परिवहन का औसत लगभग 71 प्रतिशत ही दर्ज किया गया है, जो निर्धारित मानकों से कम है। निगम की समीक्षा में यह भी सामने आया है कि जिले के 35 उपार्जन केंद्र ऐसे हैं, जहां परिवहन का औसत 60 प्रतिशत से भी कम है। इन केंद्रों पर खरीदी के बाद धान लंबे समय से खुले या अस्थायी भंडारण में रखा हुआ है, जिससे खराब मौसम, नमी, और सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ने की आशंका बनी हुई है। हालांकि, कुछ केंद्रों पर परिवहन का कार्य पूरी तरह संपन्न भी कर लिया गया है, जो राहत देने वाली बात है। इन केंद्रों ने समय रहते खरीदा गया पूरा धान सुरक्षित भंडारण स्थलों तक पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें: सिकमी सत्यापन अटका, किसानों का आक्रोश, सर्किट हाउस चौराहा जाम, प्रशासन बेबस बना रहा
केंद्रों पर परिवहन की असमान स्थिति
जिला के कई खरीदी केंद्रों पर परिवहन की स्थिति बेहद कमजोर है। सेवा सहकारी समिति सितपुरा के अंतर्गत आने वाले वसुधा उपार्जन केंद्र का प्रदर्शन सबसे अधिक चिंताजनक पाया गया है। यहां 142 किसानों से कुल 15,733 क्विंटल धान खरीदा गया, लेकिन अब तक मात्र 1,100 क्विंटल धान ही गोदाम भेजा जा सका है, जो कुल खरीदी का केवल 8 प्रतिशत है। वहीं, सेवा सहकारी समिति सिजहटा में खरीदे गए धान की तुलना में परिवहन का आंकड़ा 24 प्रतिशत ही रहा, जहां अब तक 4,160 क्विंटल धान का ही परिवहन पूरा हुआ है।
जारी हुई थी कारण बताओ नोटिस
अधिकारियों का कहना है कि परिवहन की प्रतिदिन स्वीकृत सीमा तय होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा उसे पूरा नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में कुछ दिन पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसमें परिवहन में देरी और अनुबंध शर्तों के उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया था, लेकिन तय समय सीमा में फर्म ने न तो कोई स्पष्ट उत्तर दिया और न ही कार्य में सुधार के संकेत दिए। इसी के चलते निगम ने अनुबंध प्रावधानों के अनुरूप दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 32.88 लाख रुपये की आर्थिक पेनल्टी अधिरोपित की है। निगम ने चेतावनी भी जारी की है कि यदि परिवहन व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना और बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: दिव्यांग छात्रों में 40 फीसदी की बौद्धिक क्षमता कमजोर, सामान्य स्कूलों में पढ़ाई पर सवाल
अधिकारी बोले- अनुबंध शर्तों का पालन अनिवार्य
जुर्माना परिवहन कार्य में लापरवाही के कारण लगाया गया है, जो प्रारंभिक रूप से दो दिन की अवधि के आधार पर तय किया गया है। यदि फर्म ने काम में सुधार नहीं किया तो प्रतिदिन की देरी के हिसाब से दंड की राशि और बढ़ाई जाएगी। समय- सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत न करना और परिवहन मानकों को पूरा न करना, दोनों ही अनुबंध का स्पष्ट उल्लंघन हैं, जिन्हें किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पंकज बोरसे, जिला प्रबंधक, नान

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।