सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना तेजी पकड़ रही है। बरेठिया से नागौद तक ट्रैक बिछाने का काम सितंबर में स्पीड ट्रायल के लिए तैयार होगा और दिसंबर तक देवेंद्रनगर तक 20 किमी ट्रैक पूरा करने का लक्ष्य है। सुरंग निर्माण और विद्युतीकरण का कार्य भी चल रहा है। 2027 तक सतना-पन्ना रेल मार्ग पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी, जिससे बघेलखंड-बुंदेलखंड के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा।

सतना, स्टार समाचार वेब
बघेलखंड-बुंदेलखंड को रेल मार्ग से जोड़ने वाली नई रेल लाइन परियोजना अब रफ्तार पकड़ती दिख रही है। बरेठिया से नागौद के बीच ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो रहा है। परियोजना से जुड़े वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के अनुसार बरेठिया से नागौद के बीच सितम्बर माह में रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का स्पीड ट्रायल होगा। वहीं दिसम्बर माह तक नागौद से देवेन्द्रनगर तक ट्रैक तैयार करने टॉरगेट निर्धारित किया गया है। टनल का काम भी इसी साल पूरा हो जाएगा। बताया गया साल 2026 खत्म होते-होते पन्ना तक रेल लाइन बिछ जाएगी। रेलवे के लक्ष्य के अनुसार 2027 में सतना-पन्ना नई रेल लाइन पूरी परियोजना को धरातल पर लाकर ट्रेन संचालन को गति देना है।
टनल का काम शुरू
देवेन्द्रनगर से पन्ना के बीच रेल लाइन के बीच 300 मीटर की टनल तैयार होगी। बताया गया कि टनल का कार्य सतना की तरफ से शुरू करवा दिया गया है। अक्टूबर माह तक में टनल का कार्य पूरा हो जाएगा। 33 करोड़ की लागत से सुरंग तैयार होगी।
18 किमी की परियोजना तैयार
सतना- पन्ना नई रेल लाइन परियोजना कुल 73.55 किमी की है जिसमें अभी तक प्रथम चरण में सतना से बरेठिया 18 किमी की लाइन तैयार कर सीआरएस ट्रायल किया जा चुका है। रेलवे का अब अगला टारगेट बरेठिया से नागौद तक ट्रैक तैयार करना है। बताया गया कि बरेठिया से नागौद नदी के बीच ट्रैक तैयार हो गया है। नदी से नागौद स्टेशन तक जुलाई माह के अंत तक में ही पटरी बिछा ली जाएगी।
हवा से बात करेंगी ट्रेनें
सतना-पन्ना रेल लाइन ललितपुर-सिंगरौली नई रेल लाइन परियोजना का एक हिस्सा है। 541 किमी लम्बी परियोजना के पूर्ण होते ही ललितपुर-सतना, रीवा-सिंगरौली, महौबा-खजुराहो खंड रेलमार्ग से जुड़ जाएंगे। बताया गया कि सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना में विद्युतीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।
6 साल पहले हुआ था शिलान्यास
सतना-पन्ना रेल लाइन का शिलान्यास 19 जनवरी 2018 में किया गया था। बताया गया कि भू-अधिग्रहण के चलते परियोजना काफी लेट हुई है। हालांकि कोरोना काल में लॉकडाउन के समय परियोजना का काम बंद हो गया था और ठेका कंपनिया भाग खड़ी हुई थी। रेलवे को इस परियाजना के कार्य के लिए दूसरी बार टेंडर प्रक्रिया करनी पड़ी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।