सतना-पन्ना रेललाइन के निर्माण कार्य में तेजी, सीएओसी एमएस हासमी ने बरेठिया, नागौद, सकरिया तक का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश। नागौद तक अगस्त में ट्रैक तैयार करने का लक्ष्य, सितंबर में हो सकता है सीआरएस ट्रायल। दूसरी ओर, भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने नौकरी और मुआवज़े की मांग को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा, चेताया आंदोलन की चेतावनी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एमएस हासमी ने सतना- पन्ना रेल लाइन का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारियों व ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखने व समय सीमा में निर्धारित कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए। बताया गया कि शनिवार को सीएओसी एमएस हासमी ने सतना-पन्ना रेल लाइन में बरेठिया, नागौद, सकरिया में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। वहीं सकरिया-पन्ना के बीच बन रही टनल का निरीक्षण किया। श्री हासमी ने कहा कि इसी माह में बरेठिया से नागौद के बीच ट्रैक तैयार करने का टारगेट रखा। बताया गया कि अगले माह ट्रैक तैयार हो जाने के बाद सीआरएस ट्रायल हो सकता है। निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर जॉन सिंह मीना, डिप्टी सीई सुनील प्रजापति, एईएन एके पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 2026-27 तक में पूरी परियोजना को तैयार करने का लक्ष्य लेकर रेलवे कार्य कर रहा है।
18 किमी का ट्रैक है रेडी
सतना-पन्ना रेललाइन प्रोजेक्ट में प्रथम चरण में सतना से बरेठिया स्टेशन तक लगभग 18 किमी की पिछले साल ही तैयार हो गई थी। बरेठिया से नागौद के बीच दूसरे चरण में कार्य चल रहा है। बताया गया कि बरेठिया से नागौद नदी तक 7 किमी की लाइन तैयार है। नागौद नदी से नागौद स्टेशन तक में 2 किमी की पटरी जल्द ही बिछाई जाएगी। माना जा रहा है कि नागौद तक लाइन तैयार हो जाने के बाद रेलवे पैसेंजर ट्रेन दौड़ा सकता है। वहीं नागौद से पन्ना के बीच भी अर्थवर्क, स्टेशन बिल्डिंग निर्माण, यार्ड के कार्य एवं टनल व ब्रिज के कार्य चल रहे है।
जमीन के बदले चाहिए नौकरी, रेलवे में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने उठी आवाज
ललितपुर - सिगरौली रेल परियोजना व सतना-रीवा रेल दोहरीकरण से प्रभावित किसानों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर रेलवे की बंद भर्ती प्रक्रिया को पुन: प्रारंभ करने की मांग उठाई है। बिरहुली, सकरिया एवं सतना रीवा रेल लाइन के प्रभावित किसानों ने सांसद को यह ज्ञापन रविवार को उस वक्त दिया जब रेल अधिकारियों की मौजूदगी में रीवा-हडपसार पुणे ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। किसानों ने सांसद को ज्ञापन सौपते हुए चेतावनी दी हैं कि यदि सालों से किए जा रहे संघर्ष पर प्रशासन ने ध्यान न दिया तो पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर एवं जनप्रतिनिधियों के कार्यालय के बाहर प्रभावित किसान धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
न मिली नौकरी, न मिला मुआवजा
ज्ञापन में किसानों ने बताया है बिरहुली व सकरिया के प्रभावित किसानों द्वारा 88 दिन आंदोलन के बाद रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कार्मिक शाखा से जारी आदेश के अनुसार सतना रीवा - दोहरीकरण रेल लाइन के बिरहली व सकरिया के प्रभावित किसान एवं उनके आश्रित को रेलवे में नौकरी दी जानी थी लेकिन अब तक किसी को नौकरी नहीं मिली है। किसानों ने ज्ञापन में बताया है कि रीवा, सीधी ,सिंगरौली एवं पन्ना जिले के कुछ किसानो को रोजगार दिया जा चुका है। इसी प्रकार सतना रीवा रेल लाइन के कोटरा, हिनौता, बगहाई, तपा एवं अन्य गांव के किसानो को भी अभी तक रोजगार नहीं मिला । किसानों ने बताया कि 11 नवंबर 2019 के बाद के किसानों को नौकरी के एवज में 5-5 लाख रुपये देने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक न तो मुआवजा ही मिला है और न ही नौकरी। इस अवसर पर किसान नेता प्रमोद गौतम दीपक सिंह दीपू ध्रुव प्रताप सिंह ऋतुराज सिंह नितेश कुमार गौतम रत्नेश मिश्रा डीके मिश्रा एवं अन्य किसान मौजूद रहे।

मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए। कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए। रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।