सतना के सब्जी मंडी क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर शाम जुआ और सटटा अड्डे पर छापा मारा। कार्रवाई में पुलिस ने 6 सटोरियों और 3 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सटटा पर्ची और ताश की गड्डी बरामद हुई। सभी के खिलाफ सट्टा अधिनियम और जुआ एक्ट की धारा 13(क) के तहत मामला दर्ज कर SDM न्यायालय में पेश किया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सब्जी मंडी के पास चल रहे जुआ फड़ व सटटा के अडडे में पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 सटोरिए 3 जुआरियों को धर दबोचा। इस संबंध में सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों के द्वारा सटटा की पर्ची काटी जा रही है। नजदीक ही जुआ का फड़ संचालित किया जा रहा है। फड़ में कई लोग ताश के पत्तों के सहारे हार- जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने सटटा की पर्ची काट रहे 6 आरोपियों और जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को पकड़ा।
आरोपियों के विरुद्ध सट्टा अधिनियम, जुआ एक्ट की धारा 13(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर किए जाने, धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी विजय वंशकार पिता संतोष, राजेश चौधरी पिता पचोलिया, जुगराज कुशवाहा पिता राम किशोर, राजेश कुमार चौधरी पिता स्व. वंशीलाल, बबलू गुप्ता पिता समयलाल, शारदा नामदेव पिता स्व. ददन प्रसाद, विनोद कुशवाहा पिता राम प्रसाद, नीलू उर्फ प्रहलाद साकेत पिता छेदीलाल और जाकिर हुसैन पिता सब्बीर बख्श को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मकरध्वज, मनोज, राकेश, तुलसीदास, आरक्षक संतोष पटेल, महिला आरक्षक क्षमा शामिल रहीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।