सतना जिले में सीएम हेल्पलाइन की 1400 से ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग में लंबित हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने समीक्षा बैठक में सख्ती दिखाई, तीन एसडीएम को शोकाज जारी किया और शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
समय-सीमा प्रकरणों की सोमवार को आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सख्त नजर आए। इस दौरान जहां मुआवजा राशि वितरण में लापरवाही बरतने पर तीन एसडीएम को शोकाज जारी किया वहीं राजस्व अमले द्वारा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी भी जताई।
इस दौरान कलेक्टर ने राजस्व सहित सभी विभागों के संबंधित अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करते समय शिकायतकर्ता से बात करें तो संतुष्टिपूर्ण निराकरण का प्रतिशत बढेगा। उन्होंने राजस्व की 1400 से अधिक लंबित शिकायतों को तहसीलवार विभाजित कर हल्कावार पटवारियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए।
इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, एसडीएम एपी द्विवेदी, जितेन्द्र वर्मा, अपर कलेक्टर सुधीर बेक, एसडीएम एलआर जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा, सोमेश द्विवेदी सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
ये निर्देश भी दिए
उचेहरा, मझगवां व रामपुर एसडीएम को शोकाज
तीन विकासखंडों में आपदा से हुई मौतों के मुआवजा व राहत राशि वितरण में हुई देरी के कारण तीन एसडीएम को शोकाज का सामना करना पड़ा। जून माह में ब्रम्हकुण्ड की घटना और 26 जून को उचेहरा में बिजली गिरने से हुई राजकुमारी कोल की मृत्यु पर राहत राशि का भुगतान नहीं होने पर कलेक्टर ने एसडीएम मझगवां और उचेहरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। रेल्वे के अंर्तविभागीय विषयों पर चर्चा के दौरान कलेक्टर ने मूल अवार्ड में सतरी बगहाई की मुआवजा राशि का वितरण नहीं हो पाने पर रामपुर बघेलान के एसडीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
इस दौरान कलेक्टर ने हिट एंड रन के लंबित 61 प्रकरणों पर एसडीएम को व्यक्तिगत रूप से देखने ं और तहसीलदार से बातचीत कर आवश्यक अभिलेखों की पूर्ति कराने के निर्देश दिए। प्रकरणों के शीघ्र निराकरण न करने पर संबंधित पर कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने की चेतावनी भी दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।