सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र शाह की हत्या का एक माह बाद भी खुलासा नहीं हुआ। डीएनए रिपोर्ट में पहचान की पुष्टि के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आक्रोशित परिजनों ने थाना गेट पर नर कंकाल रखकर विरोध किया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
सरई थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी का फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आक्रोशित परिजन थाना गेट पर नर कंकाल रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया है। परिजनों का आरोप है कि डीएनए की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। बल्कि परिजनों को पुलिस की ओर से केवल आश्वासन देकर मामले को रफादफा करने में जुटी है। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। इस दौरान मौके पर थाने की पुलिस और सरई तहसीलदार परिजनों को समझाइश देने में जुटे रहे लेकिन देर शाम तक परिजन धरने पर बैठे रहे। उनकी मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बाद ही धरना समाप्त करेंगे।
परिजनों के मुताबिक गत माह सात जुलाई को गोरा गांव निवासी पुष्पेन्द्र शाह अपने घर से करीब सौ मीटर दूर पाही वाले घर पर सोने गया था। जहां से वह लापता हो गया। लापता होने के दूसरे दिन करीब दो सौ मीटर दूरी पर युवक का चप्पल और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद 19 जुलाई को रेत में दबा हुआ कंकाल मिला था लेकिन पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने फॉरेसिंक जांच के लिए रीवा भेजा था। फॉरेसिंक जांच में डीएनए की पुष्टि होने के बाद नर कंकाल को पुलिस ने शुक्रवार की तड़के सुबह नर कंकाल परिजनों को सौंप दिया। जिससे आक्रोशित परिजन नर कंकाल लेकर सरई थाना पहुंचे और गेट पर कंकाल को रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे हैं। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही धरना समाप्त करेंगे। इस घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है।
पुलिस की ओर से मिलता रहा आश्वासन
परिजनों का आरोप है कि जब 7 जुलाई की रात पुष्पेन्द्र लापता हुआ तो हत्या की आशंका जताई गई थी लेकिन उस दौरान पुलिस ने युवक का सुराग मिलने की बात कहकर मामले को टाल दी। इसके बाद 19 जुलाई को रेत के गड्ढे में युवक का नर कंकाल बरामद हुआ और कपड़े से परिजनों ने उसकी पहचान कर संदेही आरोपियों का नाम होने का हवाला पुलिस ने दिया। अब उजागर किया तब डीएनए की पुष्टि डीएनए में पुष्टि होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बजाय पुलिस जांच चलने का दलील दे रही है।
हत्यारों को पकड़ने लापरवाही
परिजनों का कहना है कि सब कुछ स्पष्ट होने के बावजूद पुलिस की ओर से आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। परिजनों ने गांव व आसपास के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है और प्रेम-प्रसंग से मामले को जुड़ा हुआ बता रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में आरोपियों तक पहुंचने में देर कर रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपी कहीं छिपे हों उन तक पहुंचने में पुलिस देर नहीं करती है लेकिन युवक की हत्या के मामले में पुलिस न जाने क्यों लापरवाही बरत रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पहाड़ी क्षेत्र पाटी थाना क्षेत्र के गोलगांव में आज यानी शुक्रवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, बिलियापानी घाट पर बड़वानी से सेमलेट जा रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए।
मध्य प्रदेश भाजपा ने अपनी नई मीडिया टीम का गठन करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सूची जारी की। इस सूची में कुल 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।