महज 26.7 मिमी बारिश में सतना स्मार्ट सिटी में जलभराव और तबाही, सैकड़ों लोगों के घरों में घुसा पानी, खुली नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही की पोल। वार्डवासी नाराज होकर सड़कों पर उतरे, किया विरोध प्रदर्शन।

विकास की खुली पोल, घरों में घुसा पानी
सतना, स्टार समाचार वेब
मौसम की पहली बारिश ने ही शहर को स्मार्ट बनाने और शहरवासियों को महानगरीय सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में किए गए कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। लगभग साढ़े नौ सौ करोड़ रूपए खर्च कर कराए गए बेतरतीब निर्माण कार्यों से शहर में कई स्थानों पर जल भराव की स्थित बनी तो कुछ जगहों पर लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया। हालात इतने बदतर रहे कि जिस सतना में स्मार्ट सुविधाएं जुटाने के नाम पर साढेÞ 9 सौ करोड़ खर्च कर दिए गए उस शहर में पहली बारिश मे ही कई परिवारों का रसोई में तैयार किया गया भोजन तक बह गया।
पहली बारिश में जिस तरह से शहर का हाल बेहाल हुआ है उससे लोगों में डर का माहौल कि आगे क्या होगा? वैसे तो जल भराव व लोगों के घरों में पानी घुसने की शिकायतें शहर के कोने- कोने से आई हैं लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात वार्ड क्रमांक 36, 40 और 43 के रहे यहां लोगों के घरों में पानी घुसने से उनकी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया बना बनाया खाना बह गया। पहली बारिश में घरों में पानी घुसने से नाराज लोग सड़कों पर आ गए और उन्होने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां उल्लेखनीय है कि सुबह से सायं पांच बजे तक हुई 26.7 मिमी वारिष में शहर का यह हाल है तो आगे क्या होगा।
बिना प्लॉनिंग के काम ने पैदा किए ये हालात
बिना किसी प्लॉनिंग के हो रहे कार्यों का नुकसान किस कदर होता है इसका नजारा शहर के लोगों ने शनिवार को देखा जहां वार्ड क्रमांक 6, 16, 29,36, 40 और 43 में जल भराव और घरों में पानी घुसने की शिकायतें सामने आर्इं टिकुरिया टोला, कामता टोला, बजरहा टोला, विंध्य चेम्बर आॅफ कॉमर्स वाली गली में पानी भरने की मुख्य वजह नगर निगम द्वारा पुरानी सड़क के ऊपर एक फीट उंची सड़क बना दी गई है।
लगे मुर्दाबाद के नारे
कामता टोला में घरों में पानी घुसने से लोगों की नाराजगी इतनी बढ़ी की लोगों ने नगर निगम प्रशासन की घेराबंदी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान निगम प्रशासन लोगों के निशाने पर रहा। कई लोगों ने तो नाली में घुसकर भी प्रदर्शन किया। लोगों का आक्रोश बेतरतीब विकास कार्य को लेकर था।
क्यों आई यह समस्या
सरकार क्या चाहती है, हम कहां जाएं
घर में पानी घुसने से नाराज लक्ष्मी चौधरी ने कहा कि पानी घरों में घुस गया है जिससे गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया है। बनाया बना खाना तक बह गया है, बच्चों को क्या खिलाएं? घर में पानी घुस गया है फुटपाथ पर सोएं, सरकार क्या चाहती है? पार्षद गायब हैं।
अभी तो पूरी बरसात बाकी है
घर में पानी घुसने से परेशान कमली चौधरी ने बताया कि इससे उनकी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है,अभी यह हाल है तो आगे क्या होगा अभी तो पूरी बरसात बाकी है। कमली की नाराजगी घर में पानी घुसने से नगर निगम से नाराज आई उससे कहीं ज्यादा वार्ड के पार्षद से भी खासी नाराज दिखी। कमली का आरोप है कि जब उन्हे अपने पार्षद की सबसे ज्यादा जरूरत थी तक उनका पार्षद गायब रहा।
भाजपा पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप
बारिश से लोगों के घरों में पानी घुसने से नाराज वार्ड क्रमांक 36 के भाजपा पार्षद रमेश शुक्ला गुड्डा ने अपनी ही शहर ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद ने कहा कि चार जून को मात्र पांच मिनअ की बारिश के दौरान ही वार्ड के हालात बिगड़ गए थे जिसका वीडियो भी कमश्निर को भेजा गया लेकिन जबरन सड़क को उंची कर दी गई जिस वजह से लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया है। सरकार ने शहर के विकास के लिए करोड़ों रूपए दिए गए हैं लेकिन विकास के नाम पर मजाक किया जा रहा है जिस तरह के काम हो रहे हैं उससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है।
"शहर के वार्ड क्रमांक 43,44 एवं 45 में चालीस से पचास गरीबों के घरों में पानी घुस गया जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। जिस जगह पानी भरने की शिकायत आई है वहां की रोड पीडब्ल्यूÞडी ने बनवाई है। पीडब्ल्यूडी के संविदाकार ने टूटी हुई पुलिया के ऊपर ही सड़क का निर्माण कर दिया है, जिससे पानी का बहाव रुक गया जिससे यह समस्या पैदा हुई। लोगों के घरों से पानी निकलवा दिया गया है और पीड़ितों के खाने की व्यवस्था कराई गयी है। जहां तक सवाल पार्षद के आरोपों का है पार्षद गैर जिम्मेदाराना और भ्रमित करने वाला बयान दे रहे हैं।"
योगेश ताम्रकार, महापौर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।