कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स पैथोलॉजी जांच करने वाली कंपनियों पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के ही रिपोर्ट बनाई गई और ₹943 करोड़ का भुगतान किया गया। कांग्रेस ने मामले की CBI जांच की मांग की है।
सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में बाघ T-43 की संदिग्ध मौत ने वन विभाग और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और संगठनों का आरोप है कि यह महज लापरवाही नहीं बल्कि संगठित शिकार और भ्रष्टाचार का नतीजा हो सकता है। स्थानीय लोग उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
संजय टाइगर रिजर्व सीधी के दुबरी परिक्षेत्र में बाघ टी-43 की करंट से मौत हुई। शिकारियों द्वारा 11 हजार केव्ही लाइन से करंट फैलाने पर बाघ फंस गया और मौके पर ही मारा गया। वन विभाग ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन लगातार हो रही बाघों की मौत से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल।
महज 26.7 मिमी बारिश में सतना स्मार्ट सिटी में जलभराव और तबाही, सैकड़ों लोगों के घरों में घुसा पानी, खुली नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही की पोल। वार्डवासी नाराज होकर सड़कों पर उतरे, किया विरोध प्रदर्शन।
















