उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना/उमरिया, स्टार समाचार वेब
जिले में गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के समीप भरौला स्थित सिद्ध बाबा इलाके में तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ। अर्टिगा कार (एमपी-18 जेडई 9677) में सवार सभी लोग अनूपपुर जिले के लीला गांव के निवासी थे और चित्रकूट जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि हादसे में ग्राम सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं मध्य प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल सविता सिंह मार्काे (32), उनका तीन वर्षीय पुत्र रुद्र प्रताप तथा परिवार की सदस्य प्रियंका सिंह (24) की मौत हो गई। हादसे में प्रियंका की बहन खुशबू मार्काे (22) गंभीर रूप से घायल हुई है।
जानकारी के मुताबिक खुशबू की चित्रकूट में परीक्षा थी। इसी सिलसिले में पूरा परिवार उसे परीक्षा दिलाने के लिए कार से रवाना हुआ था। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु
हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही अनूपपुर और उमरिया दोनों जिलों में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
डॉक्टरों ने सीपीआर देकर पुनर्जीवित किया
बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने तक खुशबू की सांसें भी थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उसे पुनर्जीवित किया, जिससे उसकी सांसें वापस लौट आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन चौकी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।