सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में बाघ T-43 की संदिग्ध मौत ने वन विभाग और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और संगठनों का आरोप है कि यह महज लापरवाही नहीं बल्कि संगठित शिकार और भ्रष्टाचार का नतीजा हो सकता है। स्थानीय लोग उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी परिक्षेत्र अंतर्गत खरवर बीट में हाल ही में हुए बाघ टी-43 की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। सीधी जिले में लगातार हो रही बाघों की मौत ने संजय टाइगर रिजर्व और वन विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों और किसानों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा हर बार मौत का कारण बदलकर पेश किया जाता है। कभी बिजली करंट से मौत होना बताया जाता है, तो कभी ट्रेन से कटने की बात कही जाती है। लेकिन वास्तविकता इससे कहीं अलग हो सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर बाघ की लाश मिली है। वहां कोई खेती-किसानी नहीं होती। खेत गांव से लगभग 1 से 2 किलोमीटर दूर हैं। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा अपने बचाव के लिए किसानों को मोहरा बनाकर पेश किया जा रहा है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला महज लापरवाही नहीं बल्कि संगठित शिकार और अवैध धंधे से जुड़ा हो सकता है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे आखिर किस काम के हैं। अगर सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त है तो शिकारियों की गतिविधियां कैसे हो रही हैं। यह सवाल अब स्थानीय जनता और सामाजिक संगठनों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि पारदर्शी जांच नहीं हुई तो आने वाले समय में लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
मामले की जांच हो तो अधिकारी भी आ सकते हैं शिकंजे में
भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकाश नारायण तिवारी ने आरोप लगाया कि टाइगर रिजर्व में हो रही बाघों की मौतों के पीछे गहरी साजिश और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा सरकार को इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह की घटनाएं संभव ही नहीं हैं। जंगली जानवरों को मौत के घाट उतारकर मोटी रकम कमाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। जिसे अब रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक की जाए और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। संजय टाइगर रिजर्व, जो कभी बाघों का सुरक्षित आश्रय स्थल माना जाता था, आज मौत का अड्डा क्यों बनता जा रहा है। यह बड़ा सवाल अब प्रदेश सरकार और वन विभाग के सामने है।

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह