रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में मोबाइल व्यापारी मोहम्मद आकिब के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। बदमाशों ने 12 तोला सोना, ढाई लाख रुपये नकद और डीबीआर पार कर दिया। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मोबाइल व्यापारी के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुने आवास का ताला तोड़कर बदमाशों ने ढाई लाख रुपये नकदी समेत करीब 12 लाख के जेवरात को पार कर दिया है। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के गुलाब बाग की बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुलाबबाग निवासी मोहम्मद आकिब मोबाइल का कारोबार करते हैं। बीते दिवस अपने परिवार के साथ घोघर स्थित पुराने घर गए हुए थे। इधर व्यापारी के सूने आवास में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए ना सिर्फ सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए, बल्कि नगदी रुपये भी उठा ले गये हैं। पीड़ित व्यापारी की माने तो करीब 6 माह पूर्व उनकी शादी हुई थी, जिसके चलते घर में तकरीबन 12 तोला सोना रखा हुआ था। इसके अलावा कारोबार के सिलसिले में ढाई लाख रुपए कैश भी रखे हुए थे। जिसे अज्ञात चोरों ने पार कर दिए हैं। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह होने पर उन्होंने बिछिया थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।
डीबीआर भी उठा ले गये
पीड़ित ने बताया कि उसने घर में कैमरों को लगा रखा है। लेकिन शातिर बदमाशों ने कैमरे का डीबीआर भी पार कर दिया है। ऐसे में बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मुखबिर तंत्र की मदद से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम पहुंची
घटना की शिकायत मिलने के बाद बुधवार की शाम फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना से जुड़े साक्ष्य को एकत्रित किया है। जिसमें फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट आदि शामिल है। इन साक्ष्यों के सहारे पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।