सीधी जिले के भरतपुर गांव में दिनदहाड़े नाबालिग अजय कोरी की लात-घूसों से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी शंकर कोरी पर अवैध गिट्टी-बालू व्यापार और पुलिस संरक्षण का आरोप है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
बीते लंबे अर्से से जिले में पुलिस और कानून का खौफ नहीं दिख रहा है। दिनदहाड़े एक नाबालिक की लात घूसों से जमकर पिटाई हो रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। खनिज माफिया के ऊपर पुलिस का संरक्षण होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
क्या है मामला
शंकर कोरी के द्वारा नाबालिक लडके अजय कोरी की जमकर पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि शंकर कोरी गिट्टी बालू का अवैध व्यापार करता है और पुलिस उसका पूरा संरक्षण करती है। पूरा मामला रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पिपराव चौकी के भरतपुर गांव का मामला बताया गया है। पिपराव चौकी में पीडित के द्वारा आवेदन दिया गया लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस मामले में बताया गया है कि आरोपी शंकर कोरी के द्वारा इस तरह की घटनाएं इसके पूर्व भी घटित की जा चुकी हैं। वो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आए दिन कोई न कोई घटना कारित कर सकता है। सूचना देने के बाद भी पुलिस के द्वारा कार्यवाही करने की बजाय उसका खुला संरक्षण किया जाता है। आरोपी शंकर कोरी के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वन भूमि में अवैध अतिक्रमण कर गिट्टी, बालू की अवैध डंपिंग करता है और हायर सेकेण्ड्री स्कूल भरतपुर के जाने वाले रास्ते को भी रोंक देता है।
उक्त घटना के संबंध में फरियादी अमित कुशवाहा निवासी भरतपुर ने बताया कि शंकर कोरी मेरे घर में घुसकर पहले मेरी पत्नी के साथ मारपीट की फिर मेरे बच्चे को घर के बाहर निकालकर लात घूसों से पीटा। मैं बीच-बचाव करने गया तो मेरे साथ भी मारपीट की। मेरे द्वारा घटना की जो जानकारी पुलिस को दी गई उसके अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस के द्वारा अपने तरीके से एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि पिपरांव चौकी में इन दिनों खनिज माफियाओं का राज चल रहा है। यहां खनिज माफिया खुलेआम मुरुम, बालू, गिट्टी का अवैध परिवहन करते हैं। पुलिस ने कार्यवाही करने की बजाय अपना महीना बांध रखा है और माफियाओं को खुला संरक्षण प्रदान कर रही है।
इनका कहना है
नाबालिग के साथ हुई मारपीट के आरोपी शंकर लाल कोरी, निरंजन कोरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
शेषमणि मिश्रा, चौकी प्रभारी पिपरांव


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।