सतना रेलवे स्टेशन में तीन एटीवीएम मशीनें पिछले माह से बंद हैं, जिससे यात्रियों को समय पर जनरल टिकट नहीं मिल पा रही है। काउंटरों पर भारी भीड़ और तकनीकी खामियों से यात्री परेशान हैं।

यात्रियों को समय पर नहीं जनरल टिकट, काउंटर पर लग रही लम्बी कतार
सतना, स्टार समाचार वेब
अगर आप सतना स्टेशन जा रहे हैं और जनरल टिकट लेकर यात्रा पर जाना चाहते हैं तो अब आपको अपनी ट्रेन के आने के काफी समय पहले पहुंचना होगा। अगर आप पहुंचने में लेट हुए तो आपकी ट्रेन छूट सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जंक्शन में जनरल टिकट काउंटरों पर लम्बी कतार लग रही है, इसकी वजह यह है कि स्टेशन में तीन एटीवीएम पिछले माह से शटडाउन हैं, केवल तीन एटीवीएम मशीनों के सहारे ही जनरल टिकट यात्रियों को उपलब्ध कराई जाती है। उल्लेखनीय है कि स्टेशन में अभी दो ही काउंटर संचालित होते हैं जबकि स्टेशन में यात्री भीड़ को देखते हुए 6 एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं।
मेंटीनेंस नहीं कर पा रही ठेका कम्पनी
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोरोना काल के बाद नई एटीवीएम मशीनें लगाई गई थीं। इन मशीनों के संचालित होते ही तकनीकी खामियां सामने आने लगी थीं। किसी में टिकट प्रिंट नहीं होती है तो किसी में पैसा कटता है टिकट नहीं निकलती, किसी में पावर सप्लाई व डिसप्ले नहीं है। बताया गया कि काफी समय से स्टेशन में एटीवीएम मशीनें डैमेज हैं। ठेका फर्म समय पर इनका मेंटीनेंस नहीं कर पा रहा है।
पीक टाइम में सबसे ज्यादा क्राउड
स्टेशन में सबसे ज्यादा भीड़ इंटरसिटी, आनंद विहार, शटल, मेमू, रेवांचल, रीवा- बिलासपुर, रीवा-चिरमिरी जैसी प्रमुख ट्रेनों के दौरान होती है। कई बार काउंटरों में यात्री जनरल टिकट के लिए लम्बी कतार में खड़ा रह जाता है और ट्रेन निकल जाती है। उल्लेखनीय है कि जनरल काउंटरों में लगने वाली लम्बी कतार को खत्म करने व यात्रियों को जल्द से जल्द बिना असुविधा के टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एटीवीएम मशीनें लगाई गई थीं लेकिन आधी मशीनें ठप रहने से यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
मशीनें बंद होने से इस तरह हो रही परेशानी
ये हैं एटीवीएम मशीन के फायदे

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।