सतना जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। घना कोहरा, गलन भरी ठंड और तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दृश्यता घटी, ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि फसलों के लिए मौसम अनुकूल माना जा रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और पिछले दो-तीन दिनों से ठंड में हो रही क्रमिक बढ़ोतरी आने वाले 48 घंटों में और तेज हो सकती है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और कश्मीर की बर्फबारी के चलते रविवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया। यह कोहरा सर्दी की सीजन का पहला कोहरा रहा। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गलन के साथ कोहरा भी देखने को मिला। कोहरे के कारण दृश्यता में भी कमी देखने को मिली। दिन भर कोहरा एवं धुंध के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 48 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई जबकि रात का तापमान 9 डिग्री के आसपास स्थिर है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
बताया गया कि शनिवार की रात से मौसम में ठण्ड और गलन के साथ कोहरे जैसी स्थितियां बन रही थी, रविवार की सुबह इस कोहरे ने बृहद रूप ले लिया। शहर से लेकर गांव तक घने कोहरे की परत देखने को मिली। गलन भरी ठण्ड और कोहरे के कारण रविवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। धुंध और कोहरे के चलते दृश्यता भी कम दिखाई दी। सुबह-सुबह घने कोहरे के बीच सड़कों से हाइवों तक वाहन लाइटें जलाकर चलते दिखे वहीं सड़कों पर लोग गर्म कड़े पहने हुए दिखे। रविवार की सुबह कोहरे की दस्तक के बीच सूर्यदेव ने भी दस्तक दी लेकिन धुंध और घने कोहरे के कारण धूप का तनिक भी अहसास नहीं हुआ। हालांकि दिन के समय निकली हल्की धूप से कुछ राहत मिली ही थी कि शाम से फिर हवाओं का रुख बदल गया और धुंध ने जिले को फिर ढक लिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गलन भरी ठण्ड बढ़ेगी। अभी मौसम साफ होने कि उम्मीद कम है। कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है, जिसके कारण सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। दिन बढ़ने के बाद भी धुंध के पूरी तरह से साफ होने की उम्मीद नहीं है, ठंड का असर और तेज महसूस होगा।
फसलों के लिए अनुकूल
बताया गया कि बढ़ती ठण्ड इस सीजन की फसलों के लिए अनुकूल है। वर्तमान में आलू, मटर, दलहन और अगहनी फसलों के लिए जितनी ज्यादा ठण्ड बढ़ेगी उतना ही अच्छा उत्पादन होगा। किसान भी सर्दी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं ताकि गेंहू की फसल अच्छी हो। इस मौसम में ज्यादा पानी गिरने के कारण ही फसलों को नुकशान होता है।
धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार: दानापुर स्पेशल ने कराया 9 घंटे का इतंजार
घने कोहरे ने अपनी आमद दे दी है। रविवार की सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से सड़क हो या ट्रैक, दृश्यता घटी रही। आनंद विहार से रीवा आने वाली दिल्ली सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से पौने दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। वहीं इसके अलावा अन्य गाड़ियों की चाल भी प्रभावित हुई। स्पेशल ट्रेनें एक तो पहले ही अपने प्रारम्भिक स्टेशन से देरी से चल रही हैं ऊपर से अब कोहरे के कोहासे ने इनकी चाल को और बिगाड़ दिया है। 03246 एसएमव्हीव्ही -दानापुर स्पेशल अपने निर्धारित समय से 9 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं 09046 पटना- उधना स्पेशल 19 घंटे की देरी के बाद भी जंक्शन पर नहीं पहुंची। बताया गया कि 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल अपने प्रारम्भिक स्टेशन दरभंगा से साढे 15 घंटे की देरी से रवाना हुई थी जो 23 घंटे की देरी से आई। इसके साथ ही आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन लेट रहा।
ठंड में ठिठुर रहे यात्री
गाड़ियों के लेट परिचालन की वजह से यात्रियों को ठंड के सीजन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मुसाफिर कड़कड़ाती ठंड में ट्रेनों का स्टेशनों में घंटों इंतजार करते हैं। बताया गया कि गाड़ियों के लेट परिचालन की वजह से कई यात्रियों को अपनी यात्रा जहां निरस्त करनी पड़ती है वहीं दूसरे रूट की कनेक्टिविटी ट्रेन छूटती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।