सतना के सगमनिया में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की। आरोपी शराब का आदी था, 4 माह से पत्नी मायके में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक रविवार की रात ससुराल पहुंचा, पत्नी पर पहले डंडे से हमला किया फिर गर्दन पर चाकू मार दिया। महिला के भाई बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी हमला कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार हो गया, पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मैहर कोतवाली अन्तर्गत सगमनिया निवासी अर्चना द्विवेदी का विवाह 14 वर्ष पहले नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव निवासी केशव से सम्पन्न हुआ। केशव शराब के नशे का आदी है, नशे में वह पत्नी अर्चना से अक्सर मारपीट करता था। बच्चों के जन्म के बाद भी केशव के व्यवहार में तब्दीली नहीं आई, वह बच्चों के सामने भी पत्नी अर्चना को पीटता था। लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर 35 वर्षीय अर्चना अपने बच्चों को लेकर 4 माह पहले अपने मायके सगमनिया रहने आ गई। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात गोटेगांव से अर्चना का पत्नी केशव अपनी ससुराल सगमनिया पहुंचा। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके आवभगत की, साथ में भोजन किया। भोजन के उपरांत बच्चों को लेकर अर्चना अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद केशव अपने कमरे में आया और उसने पत्नी अर्चना पर डंडे से हमला कर दिया। अर्चना ने गोहार मचाई तो बड़ा भाई कमरे में आया, तभी केशव ने चाकू निकाल कर अर्चना के गर्दन पर वार कर दिया। बीच बचाव करने पर अर्चना के भाई पर भी हमला किया, तब तक अर्चना का छोटा भाई भी कमरे में आ चुका था जिसे देख आरोपी केशव चाकू लहराते हुए कमरे से निकल कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अर्चना को उसके भाईयों के द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अर्चना को रेफर कर दिया गया। रविवार की रात्रि 11.30 बजे के करीब अर्चना को लेकर परिजन जिला अस्पताल सतना पहुंचे जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।