सतना जिला पंचायत की संचार-संक्रम स्थाई समिति की 6 माह बाद हुई बैठक अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। विभागों की गैरहाजिरी और अपूर्ण रिपोर्टिंग के चलते दो घंटे की बैठक बेनतीजा रही।

सतना, स्टार समाचार वेब
जिला पंचायत में 6 माह बाद आयोजित हुई संचार- संकर्म स्थाई समिति की बैठक एक बार पुन: अव्यवस्थाओं के बीच हुई। हालात यह रहे कि एजेंडे में शामिल बैठक में लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, जिला पंचायत विभाग समेत कई विभागों से न तो कोई जानकारी और न ही कोई अधिकारी -कर्मचारी आया। हालंकि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जानकारी के साथ पहुंचे विभाग प्रमुख व उनके सहायकों ने बैठक का कोरम पूरा किया। जिन विभागों के अधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे उन्हें बैठक में उपस्थित न होने का लिखित कारण के साथ अगली बैठक में जानकारी के साथ उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। इतना ही नहीं स्थाई समिति के सचिव के विभाग द्वारा दी गई जानकारियां भी अपूर्ण व अस्पष्ट थीं, जिसे विभाग प्रमुख ने स्वयं स्वीकार कर कार्रवाई रजिस्टर में अपनी कमी को उल्लेखित कराया। नतीजतन दो घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक बेनतीजा रही। न तो 6 माह पूर्व हुई बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और न ही शासन की अति महत्वपूर्ण जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा हो पाई। हमेशा की तरह कागजों में संख्यात्मक जानकारी को समेटने प्रयास किया गया। बैठक में सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, सुभाष बुनकर, जयंती तिवारी, महेन्द्र सिंह शामिल रहे।
प्रतिनिधियों ने किया व्यवधान, सदस्य ने किया हस्ताक्षेप
जिला पंचायत सदस्य जान्हवी यादव व सावित्री त्रिपाठी के प्रतिनिधि चालू बैठक के बीच में ही आकर बैठ गए। बैठक में बार-बार चर्चा के दौरान एजेंडे के बाहर अन्य विषयों को लेकर व्यवधान पैदा करने पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने हस्ताक्षेप किया तब अनाधिकृत रूप से बैठक में पहुंचे सदस्य प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें विधायक ने बैठक में शामिल होने अधिकृत किया है। इस पर जब सीईओ जिला पंचायत से जानकारी मांगी गई तब उनके द्वारा पंचायती राज अधिनियम की किताब से एक पेज की फोटोकापी भिजवाकर पढ़ लेने को कहा गया। तीन साल की अवधि के दौरान ऐसा पहला अवसर था जब बैठक के दौरान हुई चर्चा की कार्रवाई को रजिस्टर में लिखा गया। इनके लिए स्थाई समिति के सचिव द्वारा अपने विभाग से कार्रवाई लिखने के लिए कार्रवाई लेखक को लाया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।