सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के बरिगमा गांव में अवैध संबंधों के शक और वैवाहिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। चार वर्षों से चल रहे विवाद ने गुरुवार रात खौफनाक रूप लिया। आरोपी हिरासत में है, पुलिस जांच जारी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के बरिगमा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद ने रातोंरात खूनी रूप ले लिया। बीती गुरुवार की रात करीब 12 बजे संतोष साहू ने अपनी पत्नी पार्वती साहू की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और बच्चों के सामने उनका परिवार उजड़ गया। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह मिली जिसके बाद थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सीधी जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद ही मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच बीते चार वर्षों से तनाव चल रहा था। मृतका पार्वती के पिता रामावतार साहू ने बताया कि आरोपी संतोष साहू अपनी पत्नी पर शक करता था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पार्वती को घर से निकाल दिया। इसके बाद पार्वती ने न्यायालय से गुहार लगाई और पति से खानगी की मांग की। बताया जाता है कि संतोष साहू मजदूरी के लिए नासिक चला गया था और पिछले डेढ़ साल से पत्नी और बच्चों का खर्च भी नहीं भेज रहा था। यही विवाद कल रात खौफनाक हत्या में बदल गया। बच्चों के सामने मां का कत्ल और घर का उजड़ना पूरे इलाके को झकझोर गया है। परिजन रोते-बिलखते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर घरेलू कलह के खतरनाक रूप को उजागर करती है। समाज और प्रशासन के लिए ये चेतावनी है कि मानसिक तनाव, शक और आर्थिक असुरक्षा कैसे एक परिवार को तबाह कर देती है।
आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
इस मामले में थाना प्रभारी कमर्जी विवेक द्विवेदी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूरी घटना को लेकर पूंछतांछ की जा रही है। उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह