सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदारी टोला में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। जादू-टोने के शक में जेष्ठ रामकुमार यादव ने अपनी भयाहू विट्टीबाई यादव पर जंगल में कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी जंगल में भाग निकला, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पहले भी अपने छोटे भाई पर हमला कर चुका था। पुलिस जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
वर्तमान परिवेश में रिश्तों के निरंतर हो रहे पतन के चलते न जाने कैसी-कैसी छोटी-छोटी घटनाओं से लेकर जघन्य वारदातों और वीभत्स हत्याओं के रूप में आए दिन सामने आने लगी हैं, कई घटनाएं इतनी ज्यादा वीभत्स और क्रूर होती हैं कि उन्हें देखने, सुनने और लिखने के लिए भी एक बार हिम्मत जुटानी पड़ती है, ऐसी ही एक क्रूर घटना कल सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आई।
क्या है घटना
ये दिल दहला देने वाली घटना सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदारी टोला की है जहां जंगल में बकरी चराने गई भयाहु को सनकी जेष्ठ ने कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार घने जंगल में भाग निकला। हमारे मझौली संवाददाता रमाकांत तिवारी को ग्रामीणों व परिवार जनों द्वारा बताया गया कि रोजाना की तरह कल 15 सितम्बर को भी मृतिका विट्टीबाई पति शिवकुमार यादव निवासी बोदारी टोला थाना मझौली उम्र लगभग 40 वर्ष बकरी लेकर जंगल में चराने गई थी तभी लगभग 10 से 11 बजे के करीब वहीं जंगल में ही उसका जेष्ठ रामकुमार पिता रामकरण यादव निवासी ग्राम बोदारीटोला थाना मझौली उम्र लगभग 50 वर्ष ने पहुंचकर मृतिका को कुल्हाड़ी लिए घेरने लगा। महिला के शोर मचाने पर एक वृद्ध रामनाथ पिता गजाधर यादव जो गाय चरा रहा था दौड़ते हुए आया पर उसके पास पहुंचते पहुंचते जेष्ठ रामकुमार ने अपनी भयाहू पर कुल्हाड़ी से वार पर वार कर उसको बचाने के लिए करीब आ रहे हैं वृद्ध के ओर दौड़ा ये सब देखकर पास आ रहा वृद्ध तेज आवाज लगाते हुए तेजी से भाग निकला। उधर घटना को अंजाम देने के बाद मौका पाकर आरोपी भी वहीं घने जंगल में भाग निकला।
आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी : टीआई
डॉयल 112 पर सूचना मिली थी जिसे तुरन्त संज्ञान में लिया गया व मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों व उपस्थित जनो द्वारा बताए अनुसार जादू टोने की आशंका के चलते हत्या की गई है। आरोपी को जंगल से घेरा बन्दी कर गिरफ्त में ले लिया गया है जो पुलिस अ•िारक्षा में है उससे पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत ही इस हत्या के प्रमुख कारण का खुलासा हो सकेगा।
विशाल शर्मा, थाना प्रभारी, मझौली
मैं जंगल में गाय चरा रहा था यूवती का शोर सुनकर दौड़कर आया तो देखा कि रामकुमार यादव कुल्हाड़ी लिए अपनी भयाहू को घेर रहा है जब तक कि मैं पास पहुंच पाता उसने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी वार कर दिया और मेरी तरफ दौड़ पड़ा, तब मैं शोर मचाते हुए भागकर गांव वालों को सूचित किया।
रामनाथ यादव, चश्मदीद गवाह, निवासी बोदारी टोला
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
इस पूरे घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी मझौली विशाल शर्मा ने पुलिस बल के साथ घटना स्तर पर पहुंच जांच विवेचना करते हुए आरोपी को पकड़ने जंगल में पुलिस को जंगल में फैला दिया जिसका परिणाम रहा की आरोपी जंगल से निकल पाता पुलिस ने धर दबोचा।
हत्या किए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
हत्या किए जाने को लेकर लोगों की बीच तरह-तरह की चचार्एं चल रही हैं कोई जादू टोने के शक का कारण बता रहा है, तो कोई सामाजिक कुरीतियों को। पुलिस जांच विवेचना और पूछताछ में जुटी हुई है जिस कारण आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
भूत-प्रेत की आशंका बनी मौत की वजह
बताया जा रहा है कि अपने भयाहू की हत्या के आरोपी की पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई है। तबसे वो अपने छोटी भाई के पत्नी पर जादू टोने का शक करने लगा था जिसके वाद विवाद में उसने कुछ वर्ष पूर्व अपने छोटे भाई पर भी प्राणाघात हमला कर दिया था। अभी भी पुत्री के स्वास्थ्य व विवाह को लेकर आरोपी का शक खत्म नहीं हुआ था और जादू टोने के शक के कारण भयाहु पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार देने का उस पर अब आरोप लगा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।