MP सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए लैंड पुलिंग योजना वापस ली। किसानों ने उज्जैन में जश्न मनाया, जबकि कांग्रेस ने विधानसभा में सही बताई गई योजना को अचानक वापस लेने पर सवाल उठाए।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित लैंड पुलिंग योजना को वापस लेने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय सोमवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच चली दो घंटे की बैठक के बाद घोषित किया गया।
योजना वापस लिए जाने की घोषणा होते ही उज्जैन के किसानों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर नाचकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए किसानों ने सिंहस्थ की भूमि से मिट्टी लेकर भूमि देवी के मंदिर में अर्पित की। इसके बाद, बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और बाहर ही जीत का जश्न मनाया।
जहाँ किसान इस फैसले से बेहद खुश हैं, वहीं विपक्षी कांग्रेस ने सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उज्जैन शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी और तराना विधायक महेश परमार ने सरकार की घोषणा को लेकर कई सवाल पूछे।
कांग्रेस के सवाल:
आधार क्या है? नेताओं ने पूछा कि जिस योजना को विधानसभा में सही ठहराया गया था, उसमें अब अचानक किस आधार पर बदलाव किया गया है?
कैबिनेट का फैसला? कांग्रेस ने स्पष्टीकरण मांगा कि "यदि लैंड पुलिंग एक्ट वापस हो गया है, तो क्या आज की कैबिनेट बैठक में इसका औपचारिक निर्णय लिया गया?"
पूरे प्रदेश पर असर? यह एक्ट केवल उज्जैन के लिए वापस हुआ है, या इसे पूरे प्रदेश में समाप्त किया गया है?
अन्य जिलों का क्या होगा? सरकार स्पष्ट करे कि प्रदेश के अन्य जिलों में लागू लैंड पुलिंग प्रावधानों का क्या भविष्य होगा।
दरअसल, राज्य सरकार ने सिंहस्थ के लिए स्थायी निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना बनाई थी, जिसके तहत 2378 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण कार्य किया जाना था। इसी के लिए लैंड पुलिंग योजना लाई गई थी, जिसका किसान लगातार विरोध कर रहे थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।