सतना बस स्टैंड स्थित सोनी मिष्ठान भंडार में ग्राहक की शिकायत पर खाद्य विभाग की कार्रवाई। बिना वैध लाइसेंस पर समोसे बेचने पर दुकान सील, गंदगी मिलने पर समोसा और बेसन के नमूने लिए गए। पुलिस की मौजूदगी में हुई जांच, खाद्य विभाग ने अन्य दुकानों से भी मिठाइयों और बेकरी उत्पादों के नमूने लिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
ग्राहक की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दुकान पर कार्रवाई की गई। दुकान संचालक द्वारा खाद्य कारोबार का वैध लाइसेंस न दिखाने पर दुकान संचालक को नोटिस जारी की गई। आगामी आदेश तक प्रतिष्ठान को बंद रखने का आदेश दिया गया। बताया गया कि रविवार को ग्राहक द्वारा खराब समोसा बेंचे जाने की शिकायत खाद्य विभाग को दी गई। ग्राहक की शिकायत पर खाद्य विभाग के द्वारा बस स्टैंड स्थित सोनी मिष्ठान भंडार में दबिश दी गई। दुकान में पहुंचते ही खाद्य विभाग की टीम ने जांचा कि समोसा खराब था जिससे दुर्गंध आ रही थी। दुकान संचालक से दुकान का वैध लाइसेंस मांगा गया तो दुकानदार ने पहले आनाकानी की बाद में कहा कि लाइसेंस घर में रखा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने लाइसेंस पेश करने के लिए कहा।
पुलिस बल की मौजूदगी में हुई जांच
खाद्य विभाग अधिकारी जैसे ही दुकान की जांच करने के लिए दुकान के अंदर घुसे प्रतिष्ठान संचालक ने उन्हें मना कर दिया और उनसे कागज दिखाने के लिए कहा। अधिकारियों ने दुकानदार द्वारा जांच न करने पर पुलिस बल सहयोग की मांग की। फूड सेफ्टी आफीसरों द्वारा कोलगवां थाने के टीआई से पुलिस बल का सहयोग मांगा गया। टीआई ने तत्परता दिखाते हुए थाने से एएसआई कुंजमणि मिश्रा एवं आरक्षक विपिन सिंह को प्रतिष्ठान की जांच में सहयोग करने के लिए भेजा। पुलिस बल को देखते ही प्रतिष्ठान संचालक शुभम सोनी उपस्थित हुए और जांच करने के लिए कहा।
नहीं मिली साफ-सफाई समोसा बेशन की सेम्पलिंग
प्रतिष्ठान संचालक के समक्ष दुकान की जांच करने पर दुकान में हर जगह गंदगी मिली, खुले में सभी बर्तनों में सामान रखा मिला जिसे ग्राहकों को परोसा जा रहा था। अधिकारियों द्वारा दुकान से समोसा और बेशन के नमूने एकत्र किए गए जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा रीवा रोड स्थित खाद्य दुकानों में फूड सेफ्टी वैन से जांच की गई, दुकानों से पेड़ा, छेना, रसगुल्ला, बूंदी, लडडू एवं बेकरी टोस्ट के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। इन खाद्य पदार्थ के नमूनों को भी लैब में भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम से अभिषेक बिहारी गौड़, शीतल सिंह एवं अशोक कुर्मी शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।