रीवा में अगस्त महीने का इतिहास हमेशा भयावह रहा है। वर्ष 1972 में 683 मिमी बारिश का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना था। वर्ष 2016 में 677 मिमी बारिश ने करीब-करीब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था। क्या 2025 का अगस्त फिर लाएगा बाढ़ और तबाही? जानिए पिछले 10 वर्षों की बारिश के आंकड़े और 24 घंटे की सबसे भारी बारिश के दिन।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
अगस्त महीने में रीवा पर मौसम ने कहर बरपाया है। इसी महीने में वर्ष 1985 में 30 अगस्त को सर्वाधिक बारिश हुई थी। 24 घंटे में रिकार्ड तोड़ 252 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं 52 साल पहले अगस्त महीने में ऐसी बारिश हुई थी जो आज तक का रिकार्ड नहीं तोड़ पाई। वर्ष 1972 में सर्वाधिक अगस्त महीने मे 683 मिमी बारिश हुई थी।
अगस्त महीना हमेशा से ही रीवा के लिए भारी रहा है। यह एक या दो साल के बारिश की बात नहीं हो रही है। यदि पिछले 50 से 60 सालों के बारिश का रिकार्ड खंगाला जाए तो जुलाई से ज्यादा भारी अगस्त महीना ही पड़ा है। इसमें हाल के 10 वर्षों में आई बाढ़ भी शामिल है। वर्ष 2016 में रीवा अगस्त महीने में ही डूबा था। 19 अगस्त 2016 को रिकार्ड तोड़ 144 मिमी बारिश हुई थी। जिसके कारण रीवा में बाढ़ आ गई थी। लोगों को बचाने के लिए हैलीकाप्टर बुलाना पड़ा था। वहीं 2010 में 14 अगस्त को 153. 2 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। अब फिर से अगस्त महीना आ गया है। पिछले दो दिनों से बारिश का दौर भी जारी है। रुक रुक कर बारिश हो रही है। इस बार भले ही मानसून पहले से ही एक्टिव हो गया हो लेकिन अगस्त के अतीत ने फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है।
पिछले 10 सालों में किस दिन हुई २४ घंटे में सर्वाधिक बारिश
यदि पिछले 10 सालों में अगस्त महीने में हुई सर्वाधिक बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2026 ही भारी पड़ता है। वर्ष 2016 में 144 मिमी बारिश 19 अगस्त को हुई थी। इसके अलावा वर्ष 2015 में 16 अगस्त को 66.2, वर्ष 2017 में 24 अगस्त को 59.4, वर्ष 2018 में 24 अगस्त को 71.4, वर्ष 2019 में 14 अगस्त को 153.2 मिमी, वर्ष 2020 में 13 अगस्त को 42.4, वर्ष 2021 में 1 अगस्त को 135.4, 2022 में 20 अगस्त को 70 मिमी, 2023 में 3 अगस्त को 95.2, वर्ष 2024 में 4 अगस्त को 132.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी।
2016 में सबसे अधिक 677 मिमी हुई थी बारिश
वर्ष 1972 के बाद अगस्त महीने में सर्वाधिक बारिश वर्ष 2016 में ही रिकार्ड की गई थी। सिर्फ 7 मिमी कम बारिश हुई थी। वर्ना पुराना रिकार्ड टूट जाता। अगस्त महीने में पिछले 10 सालों की बारिश के आंकड़े पर नजर डालें तो वर्ष 2015 में 337.8, वर्ष 2016 में 677.2, वर्ष 2017 में 90.4, वर्ष 2018 में 389.2 मिमी, वर्ष 2019 में 517.4, वर्ष 2020 में 239.4 मिमी, वर्ष 2021 में 329 मिमी, वर्ष 2022 में 337.8 मिमी, वर्ष 2023 में 315.2 मिमी और वर्ष 2024 में 460.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।