सतना के सेंट माइकल विद्यालय में पारिवारिक विवाद खुलकर सामने आया है। कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर प्राचार्या को हटाने, विद्यालय पर कब्जा करने और 20-20 लाख के चेक जारी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के प्रतिष्ठित व अग्रणी विद्यालयों में शुमार सेंट माइकल विद्यालय पारिवारिक विवाद से घिरता नजर आ रहा है। शुक्रवार को सेंट माइकल विद्यालय की कोषाध्यक्ष रोमा वेंजमिन व उपाध्यक्ष जूही भाटिया ने प्रेसवार्ता कर कई संज्ञान आरोप लगाए हैं। इस दौरान ज्वेल बेंजमिन व उनकी पत्नी पूजा वेंजमिन पर आरोप लगाते हुए बताया गया कि सेंट माइकल की प्राचार्या सलोमी चोफिन को उम्र का बहाना कर बाहर कर दिया गया जबकि वे अभी भी सीबीएसई संचालित विद्यालय की प्राचार्या हैं। आरोप लगाए गए कि श्रीमती चौफिन को प्राचार्य पद से इसलिए बाहर किया गया क्योंकि वे भाई ज्वेल वेंजमिन द्वारा जारी चेकों पर आंख मूंद कर हस्ताक्षर नहीं करती थीं। प्रेसवार्ता में रोमा व जूही ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रीमती चौफिन को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद विद्यालय पर कब्जा कर लिया गया है और नागेन्द्र गर्ग को प्रभारी प्राचार्य बनाकर 20 लाख का चेक अतुल बोड़ारिया के नाम जारी किया गया है। बताया गया कि बाद में नागेन्द्र गर्ग से प्रभार लेकर ज्वेल व पूजा के करीबी कनिष्ठ शिक्षक मनोज वर्मा को प्राचार्य बना दिया गया। वार्ता में आरोप लगाए गए कि 13 फरवरी 2024 को 20 लाख का चेक क्र. 51548 तथा 27 फरवरी को 20 लाख का चेक क्र. 51495 प्राचार्य मनोज वर्मा एंव ज्वैल वेंजमिन के संयुक्त हस्ताक्षर से अतुल बोरारिया की फर्म के नाम विद्यालय मद से जारी किया गया है जो नियम विरुद्ध है क्योंकि समिति का कर्ज विद्यालय प्रबंधन चुकाने के लिए बाध्य नहीं है।
ये आरोप भी लगाए

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।