
खंडवा-इंदौर रोड स्थित मोरटक्का पुल पर देर रात राखड़ लोड हाईवा ने दो कारों को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार उछलकर रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी। वहां मौजूद मछुआरों ने कार ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। हाईवा का अगला हिस्सा पुल से लटक गया।
By: Arvind Mishra
Dec 15, 202511:17 AM

खंडवा में युवती से बातचीत के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी (हिस्ट्रीशीटर गोपी यादव) और एक नाबालिग को 24 घंटे में पकड़ा। एसपी मनोज कुमार राय ने मामले का खुलासा किया।
By: Ajay Tiwari
Nov 03, 20257:03 PM

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खंडवा मदरसे से नकली नोट बरामद होने पर चिंता जताई और राज्य के मदरसों की गतिविधियों की निगरानी के लिए नई नीति बनाने की मांग की।
By: Ajay Tiwari
Nov 03, 20255:13 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र की मोरटक्का पुलिस चौकी के अंतर्गत रविवार को एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना हो गई। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से ई-स्कूटी सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और वे दोनों वाहन के नीचे दबकर जिंदा जल गए।
By: Ajay Tiwari
Oct 05, 20256:22 PM

खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर बिटनेरा के पास पाटीदार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 5 लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।
By: Arvind Mishra
Sep 04, 202511:24 AM

खंडवा शहर में दो स्थानों से आतंकी गतिविधियों की शंका में महाराष्ट्र एटीएस की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों सिमी आतंकी अकील खिलजी के पुत्र जलील खिलजी और जमील पुत्र मोहम्मद खलील को एटीएस ने दबोचा है। जिस वक्त जलील खिलजी को एटीएस ने उठाया तब उनके साथ खंडवा के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
By: Arvind Mishra
Sep 03, 202511:55 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई सिंहस्थ-2028 की मंत्रीमंडलीय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उज्जैन के अलावा खंडवा, मंदसौर और खरगोन में भी विकास कार्यों के लिए कुल ₹2675 करोड़ के 33 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है।
By: Ajay Tiwari
Sep 02, 20257:33 PM

देश में अभी तक सांसद-विधायक और मंत्रियों के लापता होने के पोस्टर लग रहे थे, और इनाम घोषित किया जाता था, लेकिन अब आईएएस अफसरों पर भी इनाम घोषित होने लगा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा से अनोखा मामला सामने आया है।
By: Arvind Mishra
Aug 30, 202512:13 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। यहां भोपाल रेल डिविजन के बरुड छनेरा में रेलवे पटरी एक जगह से दो हिस्सों में टूट गई थी। कीमैन ने पटरी पर क्रेक देखकर उस पर से गुजर रही ट्रेन को रुकवा दिया। यह ट्रेन इटारसी से भुसावल की ओर जा रही थी।
By: Arvind Mishra
Aug 17, 20251:19 PM

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक युवती ने प्यार के लिए अपना धर्म बदल लिया। मुस्लिम युवती ने न केवल हिंदू धर्म अपनाया, बल्कि लाल जोड़ा पहनकर मंदिर में सात फेरे भी लिए। अब यह प्रेम विवाह चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर में उनके साथ कुछ मित्र थे, जिन्होंने शादी के लिए उनकी मदद की। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नजर आए।
By: Arvind Mishra
Aug 11, 202511:59 AM
