इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन में एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स सहित सभी 8 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल घने जंगलों में अभियान चला रहे हैं।
कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता व्यक्ति की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
प्रदेश में पर्यटन यात्रा अब और तेज और सुविधाजनक होने जा रही है। प्रदेश में पहली बार एक ऐसी टूरिज्म हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है, जिसके जरिए श्रद्धालु और पर्यटक प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक व वन्यजीव पर्यटन स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे। पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का नियमित संचालन गुरुवार शुरू से हो गया है।
अमेरिकी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस निमित्ज़ से उड़ान भरने के बाद दक्षिणी चीन सागर में F/A-18F फाइटर जेट और MH-60R हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त। राष्ट्रपति ट्रंप ने खराब ईंधन को बताया संभावित वजह। जानिए घटना और विवादित क्षेत्र में अमेरिकी उपस्थिति के बारे में।
केरल के प्रमादोम स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद हेलीपैड टारमैक का एक हिस्सा धंस गया। मौके पर तैनात पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने शारीरिक रूप से हेलीकॉप्टर को धंसी हुई जगह से धकेल कर बाहर निकाला।
अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सभी सवारों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर रॉबिन्सन आर-66 था। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, अमेरिका में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।
भारतीय सेना के अपाचे एएच-64ए हमलावर हेलीकॉप्टरों की पहली खेप आखिरकार भारत पहुंच ही गई। ये तीन हेलीकॉप्टर अमेरिकी परिवहन विमान के जरिए हिंडन एयरबेस पर उतरे हैं। 5000 करोड़ के सौदे के तहत भारत को छह अपाचे हेलीकॉप्टर मिलने थे, लेकिन आपूर्ति में देरी की वजह से 15 महीने का इंतजार करना पड़ा।




















