यूपी के अयोध्या में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा दिया। शंकराचार्य की टिप्पणियों से आहत अधिकारी ने इसे अपनी अंतरात्मा की आवाज बताया। पूरी खबर पढ़ें।

डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा
अयोध्या: स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट के बाद अब अयोध्या में तैनात राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत कुमार सिंह ने यह कड़ा कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए उठाया है।
इस्तीफे के बाद प्रशांत कुमार सिंह काफी भावुक नजर आए। अपनी पत्नी से फोन पर बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने रुंधे हुए गले से कहा, "मैंने इस्तीफा दे दिया है, अब और बर्दाश्त करना मेरे बस में नहीं था। जिसका नमक खाया है, उसका हक अदा करना जरूरी है।" उन्होंने बताया कि वे पिछले दो दिनों से सो नहीं पाए थे और काफी मानसिक तनाव में थे।
राज्यपाल को भेजे गए अपने दो पन्नों के त्यागपत्र में प्रशांत कुमार सिंह ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के हालिया बयानों को आधार बनाया है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां केवल व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान का अपमान हैं।
प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि एक अधिकारी होने के साथ-साथ वे एक जागरूक नागरिक और पिता भी हैं। उन्होंने लिखा "मेरा राजकीय धर्म केवल राजस्व जुटाना नहीं, बल्कि उस नेतृत्व के सम्मान की रक्षा करना भी है जिसके तहत मैं कार्य करता हूं। मैं केवल एक वेतनभोगी रोबोट की तरह चुप रहकर अपमान नहीं सह सकता।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के बयान समाज में जातिवाद का जहर घोलने और सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का प्रयास हैं।
2023 से अयोध्या में तैनात प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं होता, वे अपना कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे। पद छोड़ने के बाद उन्होंने किसी राजनीतिक लाभ की इच्छा से इनकार करते हुए कहा कि वे अपने निजी संसाधनों से सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे ताकि उनकी बेटियां देख सकें कि उनके पिता सही के साथ खड़े होने से कभी पीछे नहीं हटे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।