×

प्रयागराज माघ मेला 2026: शंकराचार्य विवाद पर उमा भारती का योगी सरकार को संदेश | स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद

प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच शंकराचार्य पदवी को लेकर छिड़े विवाद पर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों उमा भारती ने योगी सरकार को दी नसीहत।

By: Ajay Tiwari

Jan 27, 20266:20 PM

view17

view0

प्रयागराज माघ मेला 2026: शंकराचार्य विवाद पर उमा भारती का योगी सरकार को संदेश | स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद

उमा भारती फाइल फोटो

  • शंकराचार्य-उत्तरप्रदेश सरकार के बीच गतिरोध पर बयान
  • भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के बयान से सियासी हलचल
  • ट्ववीट कर उमा भारत ने कही गतिरोध पर अपनी  बात

भोपाल. स्टार समाचार वेब

प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उत्तर प्रदेश प्रशासन के बीच का गतिरोध अब एक बड़े राजनीतिक और धार्मिक विवाद में बदल गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती के हालिया ट्वीट्स ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उमा भारती के तीखे सवाल

उमा भारती ने प्रयागराज प्रशासन द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से उनके शंकराचार्य होने का 'प्रमाण' मांगने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे प्रशासनिक मर्यादा का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि किसी संत की पदवी की वैधता जांचना सरकार का काम नहीं है।

जानिए क्या कहा ट्ववीट में

  • धार्मिक परंपरा का तर्क: उमा भारती के अनुसार, शंकराचार्य पद की पुष्टि केवल 'विद्वत परिषद' और 'शंकराचार्य परंपरा' ही कर सकती है, न कि कोई प्रशासनिक अधिकारी।

  • योगी आदित्यनाथ से अपील: उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए अनुरोध किया कि इस मामले को संवेदनशीलता और धार्मिक सम्मान के साथ सुलझाया जाए।


शिविर प्रवेश तभी, जब ससम्मान संगम स्नान 

इस विवाद के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट कर दिया कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें ससम्मान संगम स्नान करने का अधिकार नहीं मिलता। पिछले 10 दिन से प्रयागराज में अविमुक्तेश्वरानंद का धरना जारी है। उन्होंने मंगलवार को मीडिया से कहा कि यह विरोध लगातार जारी रहेगा। माघ मेला पूरा होने पर हम वापस जाएंगे और अगली बार फिर से प्रयागराज में धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा शिविर प्रवेश तभी होगा, जब हमारा ससम्मान संगम स्नान होगा।


'योगी विरोधियों' को दी चेतावनी: दूसरा ट्वीट और सफाई

जब उमा भारती के बयान को योगी सरकार के खिलाफ बगावत के रूप में देखा जाने लगा, तो उन्होंने तुरंत दूसरा ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने विरोधियों को 'खुशफहमी' न पालने की सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति उनका स्नेह और सम्मान अडिग है। वह प्रशासन के रवैये के खिलाफ हैं, सरकार के नहीं। हालांकि, उन्होंने फिर दोहराया कि प्रशासन को कानून-व्यवस्था देखनी चाहिए, न कि धार्मिक उपाधियों पर सवाल उठाना चाहिए।

क्या है पूरा शंकराचार्य विवाद

विवाद 17 जनवरी को माघ मेले के दौरान उस समय शुरू हुआ, जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। प्रशासन ने उनके पालकी को सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर रोक दिया था, जिसके चलते शंकराचार्य के शिष्यों एवं पुलिस के बीच तनातनी हो गई थी। जिसके चलते शंकराचार्य धरने पर बैठे हुए हैं। विवाद के बीच मेला प्रशासन ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ‘शंकराचार्य’ उपाधि के उपयोग को लेकर नोटिस जारी कर मामले को गरमा दिया। 0प्रशासन का तर्क है कि शीर्ष अदालत में इस उपाधि को लेकर मामला विचाराधीन है और अंतिम निर्णय तक इस पदवी के उपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती।

COMMENTS (0)

RELATED POST

केरल विधानसभा चुनाव 2026: LDF और UDF के काले कारनामों का सच उजागर होगा: मोदी

केरल विधानसभा चुनाव 2026: LDF और UDF के काले कारनामों का सच उजागर होगा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के पलक्कड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। चेंडा बजाकर जीत का शंखनाद किया और LDF-UDF को भ्रष्ट बताते हुए खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा।

Loading...

Mar 29, 20263:58 PM

केरल में चुनावी शंखनाद: पलक्कड़ में मोदी की हुंकार और त्रिशूर में मेगा रोड शो, एलडीएफ-यूडीएफ पर साधा निशाना

केरल में चुनावी शंखनाद: पलक्कड़ में मोदी की हुंकार और त्रिशूर में मेगा रोड शो, एलडीएफ-यूडीएफ पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में चुनावी रैली और रोड शो करेंगे। जानें पलक्कड़ और त्रिशूर के कार्यक्रमों का पूरा विवरण और एलडीएफ-यूडीएफ पर पीएम का बड़ा हमला।

Loading...

Mar 29, 202612:01 PM

मन की बात: वैश्विक जंग और ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी का देश के नाम संदेश

मन की बात: वैश्विक जंग और ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी का देश के नाम संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग से उत्पन्न पेट्रोल-डीजल संकट पर चर्चा की। जानें पीएम की 4 बड़ी बातें, अफवाहों से बचने की अपील और खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा पर उनका संदेश।

Loading...

Mar 29, 202611:41 AM

अयोध्या हादसा: रामनवमी पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या हादसा: रामनवमी पर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पंडाल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

अयोध्या में रामनवमी के दिन लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान बड़ा हादसा हुआ। एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर खाक हो गया। जानें हादसे की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 28, 20263:54 PM

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला: शाह ने जारी किया ममता सरकार के खिलाफ 'जनता का आरोप पत्र'

गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी पर 'विक्टिम कार्ड' की राजनीति करने का आरोप लगाया। जानें घुसपैठ, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार पर शाह के बड़े बयान।

Loading...

Mar 28, 20263:28 PM