पन्ना-दमोह मार्ग स्थित व्यारमा नदी पुल की अत्यधिक जर्जर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर दमोह ने 29 जुलाई 2025 से पुल पर यातायात पूरी तरह बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यात्री अब प्रशासन द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों से यात्रा कर सकेंगे। पुल का पुनर्निर्माण कार्य लंबा चल सकता है।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले में सड़क परिवहन के लिए सबसे अहम मार्गों में एक पन्ना-दमोह मार्ग क्षतिग्रस्त पुल के कारण बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसके अब लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बताया जाता है कि स्टेट हाइवे 55 जो पन्ना जिले को दमोह जिले से जोड़ता है, इस मुख्य मार्ग पर स्थित व्यारमा नदी के ऊपर बने पुल को अब यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुल की खराब स्थिति और निर्माण कार्य के दौरान संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कलेक्टर दमोह द्वारा यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश दिनांक 29 जुलाई 2025 के अनुसार, पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग बंद रहेगा, और यातायात वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।
यह निर्णय सड़क विकास निगम लिमिटेड, सागर द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर लिया गया है, जिसमें बताया गया है कि हटा-गैसाबाद-सिमरिया-पन्ना राज्यमार्ग क्रमांक 55 के किमी 66/6 में स्थित व्यारमा नदी पुल की स्थिति अत्यंत जर्जर है। इसके चलते पुल पर आवागमन खतरनाक हो सकता है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर दमोह ने यह आपात निर्णय लिया है। गौरतलब है कि जिले के पवई, सिमरिया, मोहन्द्रा आदि क्षेत्र के लिए यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसके अतिरिक्त पन्ना से सागर और भोपाल जाने के लिए भी अधिकांश लोग इस मार्ग का उपयोग करते रहे हैं। साथ ही सतना-रीवा से भी वाया पवई लोग इस मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचते रहे हैं। इस मार्ग के बंद होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, विशेष कर प्रतिदिन सफर करने वालों के लिए यह मुसीबत लम्बे समय के लिए हो गई है, क्योंकि स्पष्ट किया गया है कि व्यारमा का पुल बेहद खराब हैं और उसे दोबार बनाने में खासा समय लग सकता है। ऐसे में यह बड़ी समस्य बन सकता है।
प्रशासन ने सुझाए 4 वैकल्पिक मार्ग
यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की है, जो इस प्रकार हैं-

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।