×

 दो महीने से बंद पड़े सीसीटीवी

By: Gulab rohit

Jun 28, 20259:50 PM

view1

view0

 दो महीने से बंद पड़े सीसीटीवी

गंजबासौदा। नगर में अपराधियों की पहचान और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे दो महीने से बंद हैं। इन कैमरों का संचालन जय स्तंभ चौक स्थित पुलिस यातायात केंद्र से होता है। कैमरे चलाने का जिम्मा जिस ठेकेदार को दिया गया था, उसे दो महीने से भुगतान नहीं मिला। भुगतान न मिलने पर ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। इसके चलते पूरा सिस्टम ठप पड़ा है। पूर्व में व्यापार महासंघ ने पुलिस को 132 सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराए थे। तब इनका नियंत्रण सिटी कोतवाली से होता था। बाद में कई कैमरे खराब हो गए। जन सहयोग से इन्हें ठीक कर यातायात पुलिस चौकी को नया केंद्र बनाया गया। लेकिन यातायात पुलिस इसे सुचारु रूप से नहीं चला सकी। यह केंद्र दो साल तक लगातार संचालित होता रहा था। इसकी हकीकत शुक्रवार को सामने आई। रथ यात्रा के दौरान भीड़ में शामिल आपराधिक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखना चाहा गया। तब पता चला कि कैमरे और पूरा सिस्टम बंद है। चौकी में पदस्थ एएसआई देवकीनंदन गुरु ने बताया कि ठेकेदार को राशि नहीं मिली, इसलिए उसने संचालन बंद कर दिया। नगर में आए दिन अपराध होते हैं। इन पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी का चालू रहना जरूरी है। रथ यात्रा के दौरान एक दर्जन से ज्यादा चेन झपटने, मंगलसूत्र और पर्स चोरी की घटनाएं हुईं। अपराधी इसी खामी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि चौक-चौराहों पर लगे कैमरे तुरंत ठीक कराए जाएं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अब 5वीं के बच्चे पढ़ेंगे राजा विक्रमादित्य-राजा भोज का पाठ

1

0

एनसीईआरटी ने 5वीं क्लास की किताबों में बड़ा बदलाव किया है। अब बच्चों को 5वीं क्लास में ही आधुनिक से लेकर सांस्कृतिक ज्ञान तक की जानकारी मिलेगी। कक्षा 5 के लिए हिंदी की नई पुस्तक 'वीणा' तैयार की है, जो इस बार काफी खास है।

Loading...

Jun 30, 2025just now

मृत्युदंड नहीं, अब बिना छूट 25 साल का कठोर कारावास

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस दीपनारायण मिश्रा की युगलपीठ ने 12 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के केस में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई मृत्युदंड की सजा को 25 वर्ष के कठोर कारावास में बदलने के आदेश जारी किए हैं।

Loading...

Jun 30, 2025just now

यूका का जहरीला कचरा ‘भस्म’ अब चार माह बाद दफनाएगी सरकार

इंदौर के समीप पीथमपुर में भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइट के जहरीले कचरे का सोमवार को तड़के निपटान हो गया है। साढ़े तीन माह में 337 टन कचरे को भस्मक में जलाया जा चुका है। अब जो राख बची है, उसे भी वैज्ञानिक विधि से दफनाया जाएगा।

Loading...

Jun 30, 2025just now

मध्यप्रदेश में 83 प्राइवेट कॉलेजों की मान्यता खत्म

मध्यप्रदेश में 83 प्राइवेट कॉलेजों की मान्यता खत्म कर दी गई है। साथ ही कॉलेजों में एडिमशन पर रोक लगा दी है। इन फर्जी कॉलेजों में जीवीजी और रीवा यूनिर्सिटी के सबसे ज्यादा कॉलेज शामिल हैं। कई विश्वविद्यालयों की मिलीभगत से बड़े स्तर पर प्राइवेट कॉलेजों का फर्जीवाड़ा सामने आया है।